Afzal ansari to announce his support to kejriwal today
कौमी एकता दल किसको अपना समर्थन देगा। इस बात को लेकर अफजाल अंसारी अपनों के साथ बैठकर मंथन कर रहे हैं। आज शाम को 5 बजे संवाददाताओं से मिलकर अपने फैसले का ऐलान करेंगे।गौरतलब है कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कौमी एकता दल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी मंगलवार को वाराणसी से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। यहीं से ही कांग्रेस के नेता अजय राय मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी जान लगा रखी है।
गौरतलब है कि वाराणसी में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी होने के चलते यहां पर मुख्तार अंसारी का किसी भी पार्टी को समर्थन करना यहां का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है, जो कि मोदी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अंसारी का यहां के मुस्लिम समाज पर अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसी सूरत में यदि वह वाराणसी से मोदी के सामने ताल ठोंक रहे केजरीवाल को समर्थन करते हैं तो इसका फायदा केजरीवाल को होने की पूरी उम्मीद है।
इससे पहले कौमी एकता दल ने ऐलान किया था कि वह वाराणसी से किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारेगी। इस ऐलान के बाद यह माना जा रहा था कि मुख्तार अंसारी किसी अन्य को समर्थन कर सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने पहले यह ऐलान किया था कि वह किसी से भी समर्थन नहीं मांग रही है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home