Modi will join whatsapp soon
उन्होंने बताया कि संवाद सेल सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर के साथ साथ वाट्सएप पर भी पहली बार मोदी की रैली का सीधा संवाद होगा। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विजय शंखनाद रैली के लिए हुआ भूमि पूजन
विजय शंखनाद महारैली निर्विघ्न संपन्न हो और लोकसभा चुनाव में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इस मंगल कामना के साथ कल रैली स्थल का भूमिपूजन पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि विजय शंखनाद महारैली तय कर देगी की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा व बसपा का सफाया हो चुका है।
केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार और मंहगाई व प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ 15 लाख से ज्यादा लोग रैली स्थल पर जुटेंगे। रैली में बड़ी संख्या में युवा, किसान, व्यापारी, मजदूर, महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व लखनऊ पूर्व से विधायक कलराज मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रैली के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, गोपाल टंडन, आदि मौजूद थे।
भाजपा ने की पुजारी, पुरोहितों की आमंत्रण सभा
भारतीय जनता पार्टी ने कल विश्वभद्र आचार्य पुजारी संगठन के सहयोग से लखनऊ महानगर के आचार्य, पुजारी, पुरोहितों, महंतों को विजय शंखनाद महारैली के लिए आमंत्रित करते हुए सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी सुनील बंसल ने आह्वान किया कि देश व राज्य की बदलती परिस्थितियों में आचार्य, पुजारी, पुरोहितों, मठ व मंदिरों की भूमिका और दायित्व समाज के प्रति बहुत अधिक बढ़ गए हैं। समाज प्रबुद्धजनों को मार्गदर्शन की आकांक्षा से देख रहा है। आमंत्रण सभा की अध्यक्षता पंडित श्याम सुंदर ने की।
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule, News Headlines on LS Polls 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home