Friday, April 4, 2014

AAP gujarat set to foray in student politics arvind kejriwal

गुजरात में छात्र राजनीति को निशाना बनाकर बहुमत हासिल करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपनी छात्र शाखा की स्थापना करने की योजना बनाई है। इससे पहले आप ने अपनी जन्म भूमि दिल्ली से छात्र युवा संघर्ष समीति [सीवाईएसएस] की शुरुआत की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने को लेकर पार्टी छात्रों को जोड़ रही है।

पार्टी प्रवक्ता हर्शिल नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सीवाईएसएस विश्वविद्यालयों में छात्रों को संगठित करने का कार्य कर रही है। समीति का उद्देश्य युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जागरुक करना है। पार्टी के राज्य संयोजक सुखदेव पटेल के मुताबिक छात्र समीति विश्वविद्यालयों के छात्रों का चरित्र निर्माण करेगी। विश्वविद्यालय चुनाव लड़ने पर सवाल का जवाब देते हुए सुखदेव ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। साथ ही सुखदेव ने कहा कि यह कदम पार्टी के लिए थोड़ा मुश्किल जरुर है क्योंकि सात बड़े विश्वविद्यालयों पर कांग्रेस छात्र समीति नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया [एनएसयूआई] एवं भाजपा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद [एबीवीपी] का कब्जा है। आप के युवा और अधिकार कार्यकर्ता जिगनेश मिवानी का मानना है कि आप की युवा ब्रिगेड से एनएसयूआई और एबीवीपी के अलावा युवाओं को एक नई सोच को चुनने का मौका मिलेगा।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home