BJP candidate hema malini file nomination from mathura
उधर हेमामालिनी ने नामांकन का एक सेट दाखिल किया। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी अहाना भी अपने पति के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। नामांकन के बाद जब वो बाहर आईं, तब तक पूरे क्षेत्र में उनके प्रशंसकों का हुजूम जमा हो चुका था। और वो बमुश्किल यहां से निकल पाईं। पहले तो लोगों को हेमा के इस स्टाइल पर आश्चर्य हो रहा था, मगर पार्टी ने कुछ और ही रणनीति बना ली थी।
दरअसल हेमा और पार्टी पदाधिकारियों का मानना था कि मुहुर्त का समय देखते हुये सुबह-सुबह जुलूस संभव नहीं हो सकता, जुलूस में भीड़ से समय पर नामांकन करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए नामांकन की औपचारिकता निभाई गई। इधर हेमा नामांकन कर रही थीं और उधर शहर के जुबली पार्क में भाजपा समर्थक जुलूस के लिए जुटने लगे थे। शक्ति प्रदर्शन का पैमाना माने जाने वाले नामांकन जुलूस में पूरे संसदीय क्षेत्र से समर्थकों के आने का सिलसिला चल रहा था। अपरान्ह बाद उनका जुलूस कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होने वाला था।
किसी से टक्कर नहीं
नामाकंन के बाद भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने कहा कि उन्हें ब्रज का प्यार हमेशा से मिलता रहा है, और भरोसा है कि इस बार भी पूरा प्यार मिलेगा। वे ब्रज का विकास करने आयी हैं, ब्रज के प्राचीन स्वरूप को वापसी लाना उनकी प्राथमिकता होगी।
मां जरूर जीतेगी
हेमा की बेटी अहाना आज अपनी मां के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जागरण से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां की लोकप्रियता फिल्मों से रही है, उन्हे किसी परिचय की जरूरत नहीं है, उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा जताया कि उनकी मां जरूर जीतेंगी। यहां आने के मकसद पर बताया कि वैसे तो पूरा ब्रज उनके साथ है, मगर परिवार का भी तो साथ चाहिए और इसलिए वे यहां आयी हैं।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home