Congress candidate madsudan mistry send to custody for poster dispute
वडोदरा से भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री को जब अपना पोस्टर लगाने के लिए जगह नहीं मिला तो वो अपने समर्थकों के साथ नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर ही अपना पोस्टर लगाने लगे। हालांकि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
उधर, मिस्त्री के करीबियों का कहना है कि वडोदरा के ज्यादातर जगहों पर मोदी के पोस्टर लगे हैं। इस वजह से उन्हें प्रचार के लिए अपना पोस्टर लगाने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में विरोध के रूप में उन्होंने मोदी के लगे पोस्टरों को हटाने का फैसला कर लिया। एक बार ये तय हो जाने के बाद शहर में जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता निकल पड़े।
आरोप है कि मधुसूदन मिस्त्री की अगुवाई में मोदी के पोस्टर हटाने का काम शुरू हुआ। बाद में मामले के तूल पकड़ने के बाद मिस्त्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपको याद दिला दें कि मधुसूदन मिस्त्री वडोदरा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वडोदरा से मिस्त्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे हैं।
वहीं, मधुसूदन मिस्त्री ने एक टीवी चैनल से कहा कि हमें चुनाव प्रचार के लिए जगह क्यों नहीं दी गई। हम अपनी इस मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। अगर कोई हमारी आवाज को दबाने की कोशिश करेगा तो हम अपनी आवाज ऐसे ही उठाएंगे। मुझे इसपर कोई अफसोस नहीं है।

Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, Lok Sabha Elections Political Leaders, Lok Sabha Elections Political Parties
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home