Karnataka bjp congress both wants to repeat previous results
कुल सीटें: 28
कुल प्रत्याशी मैदान में: 435
वोटिंगः 17 अप्रैल को
मुख्य मुकाबलाः भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच
2009 के परिणामः भाजपा 19, कांग्रेस 06, जेडीएस 03
बड़े मुकाबले
बेंगलुरू साउथः भाजपा के अनंत कुमार मैदान में हैं तो कांग्रेस ने इंफोसिस के नंदन नीलेकणि को टिकट दिया है। अनंत वर्तमान सांसद हैं।
उत्तर कन्नडः मुख्य मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद अनंत कुमार हेगड़े और कांग्रेस के प्रशांत देशपांडे के बीच। उच्च शिक्षा मंत्री आरवी देशपांडे के बेटे प्रशांत पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
शिमोगाः भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मैदान में उतारा है। वहीं जेडीएस ने पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा की बेटी गीता शिवकुमार को टिकट दिया है।
चिक्कबलपुरः कांग्रेस से केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोईली मैदान में हैं। इनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी से होगा।
अन्य बड़े प्रत्याशी
कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह बिदार सीट से मैदान में हैं।
गुलबर्गा सीट से कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को टिकट दिया है।
धरवाड़ सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद जोशी की इज्जत दांव पर है।
चर्चित बेल्लारी सीट पर भाजपा ने बी. श्रीरामुलू को टिकट दिया है। श्रीरामुलू का पार्टी में ही विरोध हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा अपने गृहनगर हसन से मैदान में हैं।
बेंगलुरू नार्थ से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को टिकट दिया है।
परिवारवाद की भी परीक्षा
बेंगलुरू (ग्रामीण) से कांग्रेस प्रत्याशी डीके सुरेश ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं। जेडीएस ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जेएच पटेल के बेटे महिमा पटेल को टिकट दिया है।
यह भी खास
भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं, वहीं जेडीएस ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदार खड़े किए हैं, लेकिन यहां उनका उतना प्रभाव नहीं है।
भाजपा ने जहां केवल एक महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस भी सिर्फ दो महिलाओं को मैदान में उतारने का साहस दिखा पाई है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, Lok Sabha Elections Political Leaders, Lok Sabha Elections Political Parties
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home