Friday, April 4, 2014

Kejriwals speech ends in two words

न किसी पार्टी पर हमला, न ही किसी नेता के विरोध में बोलना। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का पूरा भाषण लगभग दो शब्दों में सिमट गया।

शनिवार को जींद से रोड शो करते निकला उनका काफिला कलायत, जाखौली, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और जगाधरी होते हुए रात साढ़े ग्यारह बजे अंबाला पहुंचा तो पांच घंटे इंतजार कर लोग जा चुके थे। दरियां हटा ली गई थी और लाउडस्पीकर उतर गए थे।

बमुश्किल सौ लोगों की मौजूदगी में केजरीवाल ने आप को वोट देने की अपील की। इससे पूर्व कुरुक्षेत्र में भी सिर्फ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जींद की जाट धर्मशाला में रोड शो पर निकलते

समय उन्होंने चरखी दादरी में हुई थप्पड़ मारने की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

Labels: , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home