Narendra modi rally live
इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर वहां मौजूद अपार जनसमूह ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आज एकबार फिर कांग्रेस पर जम कर हमले किए। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जगह नहीं बचा जहां घोटाला नहीं हुआ है। मोदी ने कहा कि कोयले के घोटाले से कांग्रेस का हाथ काला हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
मोदी ने कहा कि इस बार पैसे और पसीने की लड़ाई है। एक तरफ पैसा है तो दूसरी तरफ मेहनत की कमाई का पसीना है। फैसला आपको करना है। मोदी ने कहा कि हरियाणा से मेरा गहरा संबंध रहा है। मैने यहां बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि महाभारत को जानने वाला हर व्यक्ति कुरुक्षेत्र को जानता है। मोदी के संबोधन के दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।
मोदी ने कहा कि आज हरियाणा का किसान बेहाल है। उसे बिजली और पानी नहीं मिल रहा जिससे वह खेती कर सके। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने इस देश को दोनों हाथों से लूटा है। अपने पैसे और आभूषणों को तिजोरी में रखने की बात आपने सुनी होगी लेकिन इस सरकार के नेताओं ने तो कोयले को तिजोरी में रखा। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो इन लोगों को हिसाब देना होगा। हम इन लोगों को नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करके देश के अरबों रुपये लूट लिए।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार विदेशों से काला धन लाने से मना करती है। लेकिन अगर हमारी सरकार बनी तो हम इन पैसों को लाने के लिए कानून बनाएंगे और जिनके पैसे हैं उन्हें बेनकाब करेंगे। मोदी ने कहा कि काला धन वापस लाकर ही छोड़ूंगा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का जाना तय है। कांग्रेस भी हार से डर गई है। उसे यह चिंता खाये जा रही है कि 16 मई के बाद कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत समय बीत चुका है। अब समय बर्बाद नहीं करना है। मोदी ने कहा कि मजबूत सरकार समय की मांग है। उन्होंने देश की जनता को भाजपा और सहयोगियों को 300 से अधिक सीटे देने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि सरकार स्थिर होगी तो मजबूत भी होगी और मजबूत सरकार से ही बाहरी शक्तियां हमें आंखें नहीं दिखा सकेंगी। मोदी ने कहा कि कमजोर सरकार से आपके सपनों का क्या होगा?
इंदिरापुरम में मोदी
इससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हो रही रैली में अपने भाषण की शुरुआत ही सोनिया गांधी पर निशाना साधने के साथ की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले देश बांटा, लोगों को बांटा और फिर जवानों को भी बांटने की कोशिश की, जिसके जवानों ने मानने से इंकार कर दिया।
मोदी ने कांग्रेस पर पिंक रिवोल्यूशन के जरिए पशुधन को तबाह करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पशुओं के मांस पर सब्सिडी देकर पशुधन को बर्बाद करने का रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कल ही भाजपा में शामिल गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेसी प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर का भी अभिनंदन किया। मोदी ने कांग्रेस पर लोगों को तोड़कर राज करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की यह परंपरा नहीं है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी करे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है जोड़ो और विकास करो। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए सेक्युलरिज्म का अर्थ सिर्फ वोट की राजनीति है।
मोदी से पहले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने भी जनता का भाजपा की सरकार बनाने के लिए आह्वान किया। इस क्षेत्र में उनकी यह पहली रैली है। इस रैली के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रैली में सुबह से ही लोगों का जुटना भी शुरू हो गया था। क्षेत्रीय नेताओं के साथ-साथ भाजपा में दोबारा शामिल हुए रमेश चंद्र तोमर भी मंच पर मौजूद हैं। मोदी को देखने और सुनने वालों की काफी भीड़ यहां पर मौजूद थी।
इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल के मैदान में होने वाली इस रैली के मद्देनजर गुजरात पुलिस की बीडीएस टीम, यूपी एटीएस, एनएसजी कमांडो और यूपी पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की हर स्तर से जांच कर ली थी।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014 Lok Sabha Elections 2014 Dates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home