Narendra modi to file nomination papers on 24th april from varanasi
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वाराणसी में अपना नामांकन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने आज इसकी घोषणा की।
अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तक कांग्रेस की जो थोड़ी बहुत आवाज निकल रही है वो भी 24 अप्रैल के बाद बंद हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि वाराणसी में जनता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को तो वहां पर अपना कोई काबिल कार्यकर्ता नहीं मिला। जिनको मोदी जी के खिलाफ उतारा गया है, उनका नाम को हथियारों की तस्करी में आया है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को अब भाजपा की हवा के सामने कुछ सूझ ही नहीं रहा है। कांग्रेस के मंच से भी जनता को अपने किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है। हार की बौखलाहट से कांग्रेस में निराशा है। इनको लोग नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ाने के लिए। कांग्रेस के कई प्रत्याशी तो टिकट भी लौटा चुके हैं, वो भी ऐसे समय जब कांग्रेस के पास उस जगह पर कोई प्रत्याशी खड़ा करने का मौका ही न मिले।

Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home