Friday, April 4, 2014

Priyanka gandhi congress star campaigner in up

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा सहित यूपी में 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी कर दी। स्टार प्रचारकों की सूची में डेढ़ दर्जन से अधिक चुनाव लड़ रहे दिग्गज कांग्रेसियों के नाम भी शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मोहसिना किदवई, बेनी प्रसाद वर्मा, मोतीलाल वोरा, जनार्दन प्रसाद द्विवेदी, गुलामनबी आजाद, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सुशील कुमार शिंदे, मीरा कुमार, डा. निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, डा. रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, प्रदीप जैन, सचिन पायलट, मो. अजहरुद्दीन, मो. कैफ, नसीब पठान, रामकृष्ण द्विवेदी, नगमा, रवि किशन, जुबेर अहमद, नसीब सिंह, प्रकाश जोशी, मो. मुस्लिम, अजय कपूर, अखिलेश प्रताप सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह और कैप्टन सतीश शर्मा के नाम शामिल हैं।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home