Thursday, April 3, 2014

Sonia gandhi addresses rally in bihars sasaram constituency

बिहार के सासाराम में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ है। लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरी सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून बनाया। रोजगार, शिक्षा की गारंटी दी। देश के हर नागरिक को मुफ्त इलाज का भरोसा दिलाते हुए सोनिया ने स्वास्थ्य गारंटी देने की बात कही। गुजरात के साथ-साथ सभी राज्यों में विकास कार्य करने की बात कहते हुए सोनिया ने कांग्रेस की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा दूसरों को कांग्रेस का कार्य नहीं दिखता। कुर्सी पाने के लिए भाई-भाई के बीच दीवार खड़ी कर रहे हैं। बीजेपी नेता आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि सुनहरे सपने दिखाने वाले और समय के साथ मुखौटे बदलने वाले लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोग सिर्फ सत्ता और कुर्सी के साथी हैं। इनका आम जनता से कोई लेना देना नहीं। कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों के विकास के लिए संघर्षरत रही है। समाज के सभी तबके का विकास का हमारा पक्का इरादा है। बिहार के विकास के लिए यूपीए सरकार ने काफी मदद की, लेकिन राशि खर्च करने में यह राज्य पीछे रहा। उन्होंने सासाराम से पार्टी प्रत्याशी व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और काराकाट सीट से राजद प्रत्याशी कांति सिंह के लिए वोट की अपील की। कहा कि मीरा कुमार अपने पिता जगजीवन बाबू के पद चिन्हों पर चलते हुए आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Labels: , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home