Today mayawati to address rally in muzaffarnagar
उत्तर प्रदेश के बिजनौर और अलीगढ़ से चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाली बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। ध्यान रहे कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद से यह मायावती की यहां पहली जनसभा है। वह सहारनपुर में भी एक चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगी। पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन 10 लोकसभा सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होना है उन पर चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मायावती आज मुजफ्फरनगर के नुमाईश मैदान और सहारनपुर के रामनगर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने वाली हैं। वह दोनों ही जगह दंगों को लेकर वह समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखे हमले कर सकती हैं।
मायावती 22 मार्च से अब तक झारखंड, उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर व मध्य प्रदेश राज्य में कई जनसभाएं कर चुकी हैं। बसपा प्रमुख नौ मई तक जनसभाएं करती रहेंगी जिसमें से अब ज्यादातर उत्तर प्रदेश में होंगी।

Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home