Narendra Modi to address rally in Bulandshahr today
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के रैली स्थल को सुरक्षा के लिहाज से अभेद्य बनाने की तैयारियां हैं। कल गुजरात से आए बम निरोधक दस्ते और एक विशेष पुलिस टीम ने सुरक्षा के मानकों को जांचा परखा। दोपहर बाद एसपीजी ने भी सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
नरेंद्र मोदी निजी हेलीकाप्टर से सीधे रैली स्थल पर उतरेंगे। इसके लिए मंच से करीब 50 मीटर दूरी पर अस्थायी हैलीपैड बनाया गया है। गुजरात के बम निरोधक दस्ते और पुलिस की स्पेशल टीम की निगरानी में हैलीपैड का निर्माण कराया गया। हैलीपैड से लेकर मंच तक के इलाके को बैरिकैडिंग करके बंद कर दिया गया।
केवल वही लोग हैलीपैड तक जा सकेंगे, जिन्हें परमीशन होगी। रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष डीके शर्मा या रैली मौजूद राष्ट्रीय या राज्य स्तर के नेता होंगे। वहीं दूसरे मंच पर स्थानीय बड़े नेता मंचासीन होंगे। रैली स्थल तक जाने के लिए दो मार्ग बनाए गए हैं। एक मार्ग वीआइपी होगा, जबकि दूसरे से आम पब्लिक को प्रवेश मिलेगा। मोदी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, इसलिए मंच के आगे डी बनाई गई है। इसमें सुरक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे।
इसके बाद स्थानीय भाजपा नेता और मीडिया के बैठने का स्थान बनाया गया है। पीछे पब्लिक को बैठने का स्थान बनाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से गुजरात से एसआई एमआर राजपूत के नेतृत्व में बम निरोध दस्ता और गुजरात पुलिस के आईजी सुरक्षा अनिल प्रथम के नेतृत्व में दूसरी टीम बुलंदशहर आई हुई है। वहीं दूसरी ओर राज्य पुलिस के करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी नरेंद्र मोदी व रैली की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
नरेंद्र मोदी आज को सिंह गर्जना रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा ने करीब 70 हजार की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इसके लिए मोदी रथों के अलावा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजय त्यागी ने बताया कि 70 से 75 हजार की भीड़ पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। सभासदों ने भी घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता के लिए दस मोदी रथ भी उतारे गए हैं। उस पर एलसीडी के जरिये मोदी के भाषण चल रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी गई है। मंच के आसपास की व्यवस्था भाजयुमो कार्यकर्ता संभालेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को ही बुलंदशहर पहुंच गए और रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। मोदी की सभा में अन्य वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आने की भी चर्चा है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

Source: Lok Sabha Election News 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014, Lok Sabha Eletions 2014 News Headlines, News Headlines on Lok sabha Polls 2014, News Headlines on LS Polls 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home