Friday, March 21, 2014

Pay rs 1100, if you want to atend kejriwal's rally

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल भी अब नरेंद्र मोदी की राह चल पड़े हैं। रैली में केजरीवाल को सुनने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहले मोदी की रैलियों में ऐसा होता रहा है।

अरविंद केजरीवाल 25 मार्च को बनारस में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में जाने के लिए लोगों को पहले से नाम दर्ज कराना पड़ रहा है। रैली में जाने के इच्छुक लोगों से 1100 रुपये जमा कराये जा रहे हैं।

रैली में जाने वालों के लिए पार्टी की ओर से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पार्टी कार्यालय में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां लोग फोन करके रैली में जाने के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। रैली में जाने के लिए लोगों से 1100 रुपये जमा कराये जा रहे हैं। इसमें स्लीपर क्लास का टिकट और बनारस में रहने-खाने का इंतजाम शामिल है।


इस रैली में केजरीवाल भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले हैं। बेंगलूर में केजरीवाल ने इस बात के संकेत भी दिये थे। उन्होंने कहा था कि वह बनारस की जनता से पूछकर तय करेंगे कि उन्हें मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। 

Labels: , , , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home