Congress candidate madsudan mistry send to custody for poster dispute
उधर, मिस्त्री के करीबियों का कहना है कि वडोदरा के ज्यादातर जगहों पर मोदी के पोस्टर लगे हैं। इस वजह से उन्हें प्रचार के लिए अपना पोस्टर लगाने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में विरोध के रूप में उन्होंने मोदी के लगे पोस्टरों को हटाने का फैसला कर लिया। एक बार ये तय हो जाने के बाद शहर में जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता निकल पड़े।
आरोप है कि मधुसूदन मिस्त्री की अगुवाई में मोदी के पोस्टर हटाने का काम शुरू हुआ। बाद में मामले के तूल पकड़ने के बाद मिस्त्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपको याद दिला दें कि मधुसूदन मिस्त्री वडोदरा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वडोदरा से मिस्त्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे हैं।
वहीं, मधुसूदन मिस्त्री ने एक टीवी चैनल से कहा कि हमें चुनाव प्रचार के लिए जगह क्यों नहीं दी गई। हम अपनी इस मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। अगर कोई हमारी आवाज को दबाने की कोशिश करेगा तो हम अपनी आवाज ऐसे ही उठाएंगे। मुझे इसपर कोई अफसोस नहीं है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home