Mukul returns AAP ticekt from Farrukhabad
बीमार होने के कारण चंडीगढ़ का रोड शो छोड़कर दिल्ली लौटे आप के संयोजक को फर्रुखाबाद में तगड़ा झटका लगा है। फर्रुखाबाद में इनके प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।मुकुल त्रिपाठी के चुनाव लड़ने से मना कर देने से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को भ्रष्टाचार के मामले में घेरने की अरविंद केजरीवाल की योजना पर पानी फिर गया है। केजरीवाल ने फर्रुखाबाद के बारे में विशेष योजना तैयार की थी और कई बार अपने साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ सहयोगियों को लेकर फर्रुखाबाद में चुनावी लड़ाई की जमीन तैयार की थी। विकलांग जनों को उपकरण वितरण में घोटालों के घेरे में आए सलमान खुर्शीद को विकलांग मुकुल त्रिपाठी के जरिए घेरने की केजरीवाल की उम्मीद टूटती नजर आ रही है।
मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। मुकुल ने कहा कि चुनाव से पहले तो अरविंद केजरीवाल सहित आप के तमाम बड़े नेता फर्रुखाबाद में जमे रहते थे लेकिन जब वास्तव में जरूरत है तो सभी ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। पार्टी की इस उपेक्षा के कारण अब मेरा अकेले चुनाव लड़ना संभव नहीं हैं। इस कारण मैं पार्टी का टिकट लौटा रहा हूं।
Source: Lok Sabha Election News India
Labels: Lok Sabha Elections 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Eletions 2014 News Headlines, News Headlines on Lok sabha Polls 2014, News Headlines on LS Polls 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home