Ramesh bidhuri says narendra modi will teach lesson to pakistan and america
दक्षिण दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने बुधवार को एक चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए जिससे वह अमेरिका और पाकिस्तान दोनों को सबक सिखा सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में 30 प्रतिशत मुस्लिम आतंकी हैं और मोदी की सरकार इन पर कोई सहिष्णुता नहीं दिखाएगी।
गोविंदपुरी में चुनावी मीटिंग के दौरान बिधूड़ी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनकर आना बहुत जरूरी है। पीएम बनकर वो न सिर्फ पाकिस्तान को ठोकेगा बल्कि अमेरिका को भी ठोकेगा।'
बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि सीमा पार से हो रही घुसपैठ पर कांग्रेस का रुख नरम था। इसकी वजह मुस्लिम वोट हैं। 'वो मानते है कि भारत के मुस्लिम अब भी पाकिस्तान के मुस्लिमों से संबंध रखते हैं, इसलिए वे उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं की। जैसे ही भाजपा सत्ता में आती है तो इस तरह के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
उन्होंने कहा कि हमारे देश के 70 प्रतिशत मुस्लिम देशभक्त हैं लेकिन 30 प्रतिशत अब भी हार्बर टेररिस्ट हैं जो यहां से जाना चाहते हैं। इसके लिए भी कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हम वोट बैंक देखकर नहीं चलते हैं, हम वोटों के लिए देश की सुरक्षा को कुरबान नहीं कर सकते। जब नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आ जाएंगे, वे यह तय करेंगे कि देश का हर मुस्लिम अपने घर में खुद को सुरक्षित महसूस करे। वे हिन्दुओं और मुस्लिमों को एक साथ करेंगे, ताकि पाकिस्तान हमारे मतभेदों का फायदा न उठा सके।

Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Elections Political Leaders, Lok Sabha Elections Political Parties
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home