UPA campaign on rail ticket
मप्र के भोपाल में रेलवे आरक्षण पर दिए गए टिकट पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का संदेश लिखा पाया गया। टिकट के पीछे वाले हिस्से पर एक महिला की फोटो के साथ संदेश लिखा है कि औरत को है ये अधिकार, हिंसा मुक्त हो घर-परिवार। नारी सुरक्षा नहीं किसी एक की जिम्मेदारी, इसमें है हम सबकी भागीदारी। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि वे घरेलू हिंसा को छुपाए नहीं, बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं। ऐसी महिलाओं से संबंधित अधिकारी या पुलिस से शिकायत करने को कहा गया है।
संदेश के आखिरी में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और भारत सरकार का लोगो छपा है। टिकट के अगले हिस्से पर भी संदेश लिखा है कि ये है प्राथमिकता हमारी, सुरक्षित हो हर रूप में नारी। जाग उठी है आज की नारी, हाथ उठाने पड़ेगा भारी। यहां भी मंत्रालय और भारत सरकार के लोगो हैं।
एक रेल अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया, टिकट के पीछे लिखे संदेश आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हैं, लेकिन टिकट के सामने वाले हिस्से पर संदेश के साथ ही महिला सुरक्षा को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताया गया है। यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।
अधिकारी के मुताबिक, रेलवे नेटवर्क देशभर में फैला है और केंद्र सरकार इसी का चुनावी फायदा उठाना चाहती है। उक्त संदेशों के जरिए महिला वोटरों को लुभाया जा रहा है। सरकार दिखाना चाहती है कि महिला सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।
बहरहाल, चुनाव आयोग के मुताबिक, यह आचार संहिता का उल्लंघन है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य विजेश लुणावत ने यह बात कही।
[नई दुनिया की सौजन्य से]
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home