Monday, March 24, 2014

Jaswant files nomination from barmer as Independent candidate today

बाड़मेर की सीट से टिकट न देने से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह सोमवार को कुछ खुलासे करने वाले हैं। इन खुलासों के सामने आने से पहले ही पार्टी में चिंता की लकीरें साफतौर पर देखी जा रही हैं। पार्टी फिलहाल इतना ही कह रही है कि यदि वह भाजपा छोड़कर जाते हैं तो यह दुखद होगा। आज ही जसवंत सिंह ने बाड़मेर सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।

दो दिन पहले ही उन्होंने जैसलमेर पहुंचने पर मीडिया से कहा था कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बाड़मेर सीट से नामांकन भरने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह इससे पहले कुछ खुलासे भी करेंगे। कल ही उन्होंने भाजपा के नेताओं पर अहंकारी होने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने अमृतसर के प्रत्याशी अरुण जेटली के बयान के जवाब में कहा था कि वह कोई सामान नहीं है जिसको पार्टी को एडजेस्ट करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि नौ बार से सांसद जसवंत सिंह मौजूदा समय में दार्जिलिंग से सांसद हैं। इस बार उन्होंने बाड़मेर सीट से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर कुछ दिन पहले पार्टी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को लोकसभा का टिकट दे दिया। इससे नाराज जसवंत ने अब बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी को तिलांजली देने का भी मन बना लिया है।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home