Tuesday, May 6, 2014

Modi should be in jail, says mamta

बांग्लादेशियों को वापस उनके देश भेजने के नरेंद्र मोदी के बयान से खफा मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी पर सोमवार को फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी को इतिहास या भूगोल का कोई ज्ञान नहीं है। भड़काऊ भाषण देकर वे चुनाव जीतने की फिराक में हैं। इसी तरह के भड़काऊ भाषण से असम में खून-खराबा मचा है। ऐसे नेताओं की कमर में रस्सी बांधकर जेल में डाल देना चाहिए।

नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना ममता ने उन्हें 'कामरेड दंगाबाज' करार देते हुए कहा,1947 के देश बंटवारे अथवा 1971 की लड़ाई के समय जो भी इस राज्य में आया, वह अब यहां का नागरिक है। उनके पास राशन कार्ड है। मतदाता सूची में उनका नाम हैं। मोदी को सबसे पहले उन्हें वापस भेजकर दिखाना होगा। बंगाली-अबंगाली अथवा हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव की बात सरासर गलत है। इस राज्य में अब कोई शरणार्थी नहीं हैं। ऐसी गैर जिम्मेदाराना बयानों से ही असम में हिंसा भड़की है। वहां निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा जा रहा। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर केंद्र की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा,हत्या, दंगा दानवीय शक्तियों का काम हैं। ये शक्तियां कभी मानवीय नहीं हो सकतीं। ममता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में राजनीति न कर पाये इसलिए भाजपा, कांग्रेस व माकपा एकजुट विरोध की राजनीति कर रही है। 

माकपा ने अपना आधा झंडा भाजपा और आधा कांग्रेस को बेच दिया है। भाजपा व कांग्रेस माकपा की लाल पट्टी के नजरिये से सब कुछ देख रही है लेकिन जनता सब कुछ समझती हैं और उन्हें करारा जवाब मिलेगा। बंगाल में वोटिंग होगी और वहां (दिल्ली) में बोल्ड आउट होंगे। बनगांव से तृणमूल उम्मीदवार मंजुल कृष्ण ठाकुर के समर्थन में बनगांव स्टेडियम में और बारासात से प्रत्याशी काकुली घोष दस्तीदार के समर्थन में हाबरा के बानीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home