Modi's mega poll campaign to begin today
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में भारत विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता के प्यार को ब्याज समेत वापस करूंगा।इससे पहले नरेंद्र मोदी आज सुबह सांझी छत पहुंचे और वहां से माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। मां के दर्शन करने के बाद मोदी भारत विजय रैली को संबोधित करने के लिए कठुआ के हीरानगर पहुंचे। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश में दो और दिल्ली में एक रैली को संबोधित करेंगे।
रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 30 साल से जम्मू-कश्मीर लहुलूहान है। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में यहां के विकास और शांति के लिए जो नींव डाली थी उसे सही दिशा में ले जाना है।
उन्होंने देश में व्याप्त बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विरोधी दल उनके विकास, किसान और महंगाई के मुद्दे का जवाब धर्मनिरपेक्षता से देते हैं। वे धर्मनिरपेक्षता की आड़ में देश की ज्वलंत समस्याओं का जवाब देने से बच जाते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर जवाब देने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी समस्या का समाधान विकास के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जय किसान, जय जवान का नारा देने वाली पार्टी की आज की नीति मर किसान, मर जवान है। आज सरहदों पर भारतीय जवानों के सिर काटे जा रहे हैं, परंतु कांग्रेस नीत संप्रग सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठे है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तीन नए सिपाही मिल गए हैं, जोकि पाक की नई ताकत है। एक है एक47 जिसकी गोलियों का प्रयोग हमारे सैनिकों के ऊपर किया जाता है। दूसरे है एके एंटनी, जो कि भारत के रक्षा मंत्री होते हुए भी संसद में ऐसे बयान देते हैं जैसे पाकिस्तान सेना अपना पक्ष रख रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक अन्य है एके-49 जिन्होंने अभी-अभी एक पार्टी को जन्म दिया है। इनकी पार्टी की वेबसाइट पर दिए गए नक्शे में कश्मीर पाकिस्तान को सौंप दिया गया है। उनके नेता कहते हैं जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह होना, जिस पर पाकिस्तान खुश होता है। वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। यहां के सैनिकों के सिर कट जाते हैं परंतु वे कुछ नहीं बोलते।
मोदी ने कहा कि सैकड़ों हिंदू वर्षो से भारतीय नागरिकता के लिए तरस रहे हैं। परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं, बांग्लादेश मुसलमानों को यहां से आसानी की नागरिकता मिल जाती है और उनके लिए हकों की बात की जाती है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस दिन भर जुटी रही। जिला पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त वीवी चौधरी समेत सुरक्षा शाखा के अधिकारी रैली स्थल पर सुरक्षाकर्मियों को दिशा निर्देश देते रहे। रैली को लेकर भाजपा नेता भी दिन भर जुटे रहे। कार्यकर्ताओं को पास उपलब्ध करवाने से लेकर रैली में आने वाले लोगों की सूची बनाने में लगे रहे।
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रैली को लेकर आतंकी हमले का खतरा है। इस वजह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस के अलावा स्पेशल सेल और सुरक्षा विंग के अधिकारियों ने भी रैली स्थल और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा बलों की कई अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं। अधिकारियों के अनुसार मोदी की रैली में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कई चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जहां पहले घेरे में जिला पुलिस के जवान रहेंगे वहीं दूसरे घेरे में अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां रहेंगी। सुरक्षा विंग के कर्मचारी भी आने जाने वालों की जांच में जुटे रहेंगे। इसके अलावा रैली के दौरान मंच के आसपास तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मंच के आसपास के क्षेत्र में वीआइपी और वीवीआइपी पास धारक ही पहुंच पाएंगे। रैली के दौरान लोगों के बीच में काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें स्पेशल सेल के जवान व अधिकारी भी रहेंगे। काफी तादाद में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रैली को लेकर भाजपा नेता मंगलवार को दिन भर मंथन करते रहे। भाजपा के विभिन्न मंडलों ने 20 हजार कार्यकर्ताओं को पास दिए गए हैं। काफी संख्या में आम लोग भी रैली में आएंगे। टेंट लगने से से लेकर बैरीकेडिंग और कुर्सियों आदि की व्यवस्था का जायजा लेने में भाजपा नेता जुटे रहे। इस रैली में दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी पहुंचेगे। चूंकि शास्त्री पार्क का डीडीए मैदान छोटा है इस वजह से पुलिस व जिला प्रशासन ने ज्यादा लोगों को रैली में शामिल नहीं करने का आग्रह किया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाएगा।
रैली के दौरान लगेगा जाम:
रैली के दौरान जीटी रोड पर जाम रहने की संभावना है। जिससे रैली के दौरान वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की यातायात पुलिस ने सलाह दी है।
Source: Lok Sabha Election News India
Labels: Lok Sabha Election News 2014, Lok Sabha Election News India, Lok Sabha Elections 2014 Astrological Predictions, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Polls 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home