Wednesday, May 7, 2014

Voting continues in uttar pradesh

लोकसभा के महासमर में उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के मतदान में भले ही लोग सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में कतार में लग गए हो लेकिन असली गर्मी तो चौथे घंटे में आई। लोग गर्मी की परवाह न करते हुए घर के बाहर निकले और कतार में लग कर मतदान किया। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिन में 1 बजे तक कुल 36.16 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके भाई वरुण गांधी की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

गर्मी को मात देने में लगे मतदाता, एक बजे तक 36.15 प्रतिशत वोट

लोकसभा के महासमर में उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के मतदान में दिन चढऩे के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। दिन में एक बजे तक 15 सीटों के लिए 36.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके भाई भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी की किस्मत भी आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

आज दिन में एक बजे तक राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 37, सुल्तानपुर में 34, प्रतापगढ़ में 33.70, कौशांबी में 37, फूलपुर में 31, इलाहाबाद में 33, फैजाबाद में 37, अंबेडकरनगर में 41, बहराइच में 38, कैसरगंज में 36, श्रावस्ती में 35, गोंडा में 34, बस्ती में 42, संतकबीर नगर में 29 तथा भदोही में 35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी, भाजपा महासचिव वरुण गांधी, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा क्त्रिकेटर मो. कैफ हैं।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ की दो विधानसभा सीट पर आज उप चुनाव भी है। दोनों ही सीट प्रतापगढ़ की है। इनमें एक सीट रामपुर खास प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है और दूसरी विश्वनाथगंज राजाराम पाण्डेय के निधन के कारण रिक्त हुई है।

2009 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं 15 सीटों पर करीब 43.37 फीसद मतदान हुआ था। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी, भाजपा महासचिव वरुण गांधी, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा क्रिकेटर मो. कैफ हैं।

रामपुर खास के सभी प्रत्याशियों को हाउस अरेस्ट करने का निर्देश

मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों को देखते हुए एसपी ने रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना, बसपा प्रत्याशी हीरामणि पटेल, सपा प्रत्याशी शिवेन्द्र सिंह मुन्ना, भाजपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट करने का निर्देश दिया है। एसपी दीपक कुमार का कहना है कि प्रत्याशियों पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें आ रहीं थी इसलिए सभी प्रत्याशियों को हाउस अर्रेस्ट किया गया है।

बीएलओ कर रहा गड़बड़ी

भदोही के कैमा बूथ पर बीएलओ पर ही सपा के पक्ष में जबरन वोट डलवाने का आरोप लगा। मामला सही मिलने पर डीएम ने उसको हटा दिया है।

बूथ कैप्चरिंग के कब्जों की अफवाह से हलकान रहा प्रशासन

बस्तीै संसदीय क्षेत्र में हर्रैया तहसील क्षेत्र के डिहवा और गौर विकास खंड के सुमही एवं बेलघाट मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चेरिंग की अफवाह ने प्रशासन को परेशान कर दिया। प्रशासन को सूचना मिली कि उक्तथ बूथों पर कब्जाल कर लिया गया है। उसके बाद एसपी और डीएम मौके पर पहुंच गए। स्थिति की जानकारी ली। पता चला कि यह अफवाह है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home