BJP launches new party anthem with Narendra Modi as singer
पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को भाजपा का चुनावी गीत जारी किया। एलबम का टाइटल है 'सौगंध' गीत प्रसून जोशी ने लिखा है जबकि संगीत आदेश श्रीवास्तव और स्वर सुखविंदर ने दिया है। नई बात यह है कि गीत के अलग-अलग पैरा की शुरुआत मोदी की आवाज में है। दरअसल, मतदाताओं को यह अहसास दिलाने की कोशिश होगी कि भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार ने मिंट्टी की सौगंध ली है तो उसे पूरा भी करेंगे। एलबम का वीडियो भी जारी किया गया है। यह गीत अब रैली, प्रचार वैन, 3डी ट्रक और अन्य स्थानों पर चलाए जाएंगे। पूरे गीत का मंत्र यह है कि भाजपा सरकार बनी तो देश और देश का कोई भी नागरिक अब पीछे नहीं होगा। उसे उसका हक मिलेगा और देश आगे बढ़ेगा। वीडियो में महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे कई विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं और प्रचार सबसे आगे खड़े नेता को केंद्रित कर ही किया जाता है। ध्यान रहे कि इससे पहले भी 'मोदी आने वाला है' के मुखड़े के साथ एलबम जारी किया गया था। दरअसल, मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिहाज से ही पार्टी ने 'मोदी फार पीएम' का नारा दिया था।
Source: Lok Sabha Elections 2014 Prediction
Labels: Lok Sabha Elections 2014, Lok Sabha Eletions 2014 News Headlines, News Headlines on Lok sabha Polls 2014, News Headlines on LS Polls 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home