Survey: modi's big lead on rahul gandhi
मजेदार बात यह है कि सर्वे में संघ के पुराने मुद्दे रामजन्मभूमि, धारा-370 और समान नागरिक संहिता सिरे से गायब हैं। इसके बजाय बिजली, सड़क, पानी, रोजगार जैसे विकास से जुड़े मुद्दे पर जनता की राय जानने की कोशिश की गई है। सर्वे में युवाओं का मन टटोलने की विशेष कोशिश की गई है। सभी क्षेत्रों में अधिकतर लोगों ने रोजगार के बेहतर अवसर, विद्युत आपूर्ति में सुधार, बेहतर सड़कें, बेहतर अस्पताल और पेयजल को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया है। ध्यान देने की बात है कि भाजपा भी चुनाव प्रचार में इन्हीं मुद्दों को आगे रख रही है।
पांचजन्य और आर्गेनाइजर के ताजा अंक में प्रकाशित सर्वे के अनुसार लोकसभा में सबसे अधिक 162 सीटें देने वाले उत्तर भारत में 48.6 फीसद लोग मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केवल 27 फीसद लोगों की पसंद हैं। उत्तरी भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार शामिल हैं। पिछली बार इस क्षेत्र से भाजपा को महज 34 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा सबसे अधिक सीटें यहीं जीतने की उम्मीद कर रही है।
केवल दक्षिण भारत में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। लोकसभा में 132 सांसद भेजने वाले दक्षिण भारत में प्रधानमंत्री के रूप में 35.8 फीसद लोग राहुल गांधी और 33.3 फीसद लोग नरेंद्र मोदी को पसंद कर रहे हैं। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल वाले दक्षिण भारत में 2009 में भाजपा को केवल 20 सीटों से संतोष करना पड़ा था। जबकि 83 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ वाले मध्य भारत में मोदी 45.4 तो राहुल गांधी 29 फीसद लोगों की पसंद हैं। इसी क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल भी 14.3 फीसद लोगों की पसंद के रूप में उभरे हैं।
नरेंद्र मोदी को सबसे अधिक समर्थन गुजरात और महाराष्ट्र वाले पश्चिमी भारत में मिल रहा है। 78 सीटों वाले इस क्षेत्र में नरेंद्र मोदी 57 फीसद लोगों की पसंद हैं। जबकि राहुल गांधी को उनके आधे से कम 24.4 फीसद लोग पसंद कर रहे हैं। इसी तरह 88 सीटों वाले पूर्वी भारत में भी मोदी ने विरोधियों पर बढ़त बना ली है। यहां मोदी 34.3 और राहुल गांधी 31.1 फीसद लोगों की पसंद है।
Source: Lok Sabha Elections 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, lok sabha elections 2014 opinion poll, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home