Smriti irani will put an end to dynastic from amethi
स्मृति ईरानी ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि अमेठी के लोगों को 'परिवारवाद' के चंगुल से छुड़ाया जाए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ललकारते हुए उन्होंने कहा, 'संसद में राहुल गांधी के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखिए और मेरा पिछले ढाई साल का। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उससे बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं'।
सोमवार को अमेठी की सीट से चुनाव लड़ने के लिए स्मृति ईरानी के नाम का ऐलान किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं कि पार्टी ने मुझे अमेठी से लड़ने का मौका दिया।आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और उसने राहुल के खिलाफ 'मॉक कैंडिडेट' उतारा है। हम न सिर्फ कड़ी टक्कर देंगे, बल्कि चुनाव जीतेंगे भी।
स्मृति ईरानी छोटे पर्दे की चहेती बहू रही हैं। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' । सीरियल में लंबे समय तक तुलसी विरानी का रोल कर चुकी हैं। 2003 में वह बीजेपी से जुड़ गई थीं। 2004 में उन्होंने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। सन 2010 में उन्हें बड़ा प्रमोशन मिला जब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया। बाद में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान संभालीं और पार्टी के अहम महिला चेहरों में शुमार की जाने लगीं। भाजपा ने 2011 में उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेजा।
Source: News Headlines on LS Polls 2014
Labels: 31 Lok Sabha Elections 2014 Astrological Predictions, Lok Sabha Election News 2014, Lok Sabha Election News India, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, Lok Sabha Polls 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home