Tuesday, April 1, 2014

Uma bharti will contest from raebareli against congress president sonia gandhi

यूपी के सियासी दंगल की दो सबसे महत्वपूर्ण सीट रायबरेली और अमेठी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में मंथन अभी भी जारी है। हालांकि मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रायबरेली और अमेठी की दो अहम सीटों के लिए पार्टी ने नाम लगभग तय कर लिए हैं। इसमें रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पार्टी उमा भारती को उतारने के लिए सहमत हो गई है। इसके अलावा पार्टी इस बात पर भी सहमत हो गई है कि उमा को यहां के अलावा झांसी सीट से भी चुनाव लड़वाया जाए।

उमा भारती के नाम के प्रस्ताव पर संघ भी अपनी मुहर लगा चुका है। हालांकि इस सीट पर साध्वी प्राची का नाम भी चर्चा है। वहीं दूसरी सबसे अहम सीट अमेठी में स्मृति इरानी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए सोमवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक होनी है, जिसमें इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उमा भारती ने सोनिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के साथ ही झांसी की लोकसभा सीट से लड़ने की मंशा जाहिर की थी। इस मांग के आगे अब पार्टी झुकती दिखाई दे रही है।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home