Saturday, March 29, 2014

I am stumbling block for narendra modi nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उन्हें अपनी राह का सबसे बड़ा रोड़ा मानते हैं। पटना में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को नीतीश ने कहा कि लोग बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने कल भी गया के इमामगंज और बेलागंज क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भी मोदी पर जमकर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लोग अलग-अलग चश्मे से देख रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि लोगों को पूरे देश में दो ही दुश्मन नजर आ रहे हैं, एक भारत का मुसलमान और दूसरा नीतीश कुमार। गौरतलब है कि मोदी ने दो दिन पूर्व सासाराम और गया में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर राज्य में आतंकवाद, बिजली और सिंचाई की समस्या को लेकर जमकर निशाना साधा था।

गौरतलब है कि जनता दल युनाइटेड [जदयू] पिछले वर्ष भाजपा से 17 वर्ष पुराना अपना गठबंधन तोड़ कर अलग हो गया था। इस बार लोकसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ इस बार गठबंधन किया है।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home