Sabir ali join bjp
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से निष्कासित साबिर अली भी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा का हाथ थामने के बाद साबिर अली ने कहा कि वह जिस पार्टी के साथ रहे हैं पूरी ईमानदारी से रहे हैं।गौरतलब है कि साबिर अली जदयू के सबसे प्रभावशाली नेता थे। साबिर अली नीतीश कुमार के काफी करीबी भी माने जाते थे। भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की प्रसंशा करने की वजह से उन्हें जदयू से निकाल दिया गया था। इस बात को लेकर पार्टी उनसे इतनी नाराज थी कि उन्हें हमेशा के लिए पार्टी से निकाल दिया, जबकि आम तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला जाता है।
Source: Lok Sabha Elections 2014 Schedule
Labels: Lok Sabha Elections 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Eletions 2014 News Headlines, News Headlines on Lok sabha Polls 2014, News Headlines on LS Polls 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home