Friday, May 9, 2014

P chidambaram opts out of ls race son given cong ticket

पिछली बार बमुश्किल चुनाव जीते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से तौबा कर ली है। पार्टी ने चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से टिकट दिया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी घाटी से चुनाव लड़ने का हौसला नहीं दिखा पाए। अब वह ऊधमपुर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार चुनाव हार चुके मणिशंकर अय्यर इस बार फिर लोकसभा में अपना दम दिखाते हुए तमिलनाडु की मयलादुरई सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ताजा सूची से साफ जाहिर है कि राहुल गांधी के पैराट्रूपर्स को टिकट नहीं देने के फार्मूले को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।

कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची में भी पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। 50 नामों की सूची में पार्टी ने दिल्ली में बाकी बची दोनों सीटों पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। कोई जोखिम न उठाते हुए वर्तमान सांसदों को ही मैदान में उतारने का फैसला पार्टी ने किया है। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के भाई रमेश कुमार और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्र फिर कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश में विदिशा से भाजपा नेता और मौजूदा सांसद सुषमा स्वराज के खिलाफ कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में शिवगंगा से बमुश्किल जीत पाए चिदंबरम उम्मीद के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव से कन्नी काटने में सफल रहे।

फंसे कर्ज पर चिदंबरम ने बुलाई बैंकों की बैठक

उत्तर प्रदेश से पार्टी ने तीन सीटों पर नामों की घोषणा की है। इनमें संभल से आचार्य प्रमोद कृष्णम, फिरोजाबाद से अतुल चतुर्वेदी और चंदौली से सतीश विंद शामिल हैं। बिहार के गोपालगंज से जदयू से निकाले गए पूरनमासी राम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उन्हें समायोजित करने के लिए पार्टी ने पूर्व घोषित दिलीप कुमार मांझी को बदल दिया है। पूरनमासी राम बुधवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनके अलावा हाजीपुर से संजीव प्रसाद सोनी और पटना साहिब से कुणाल सिंह को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। जम्मू से मदन लाल शर्मा जबकि लद्दाख से श्रेइंग संफाल को दिया गया है।

Labels:

General cong has good chance of forming govt with allies chidambaram

आखिरी चरण के मतदान के पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने फिर से सरकार बनाने का भरोसा जताया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के पास सहयोगियों के साथ मिलकर अपने नेतृत्व में सरकार बनाने का बहुत अच्छा मौका है। भावी संप्रग-3 सरकार में वित्त मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'जब मैं एक सांसद ही नहीं तो वित्त मंत्री कैसे बनूंगा। चुनाव परिणाम आते ही सरकारी बंगला खाली कर दूंगा।' चिदंबरम इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। तमिलनाडु के शिवगंगा संसदीय क्षेत्र से उनकी जगह उनके पुत्र कार्ति कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने संकेत दिया कि लोकसभा की सीटें कम होने पर भी कांग्रेस विपक्ष में बैठने की बजाय सरकार बनाने की कोशिश करेगी। चिदंबरम के अनुसार, 'इस बार की राजनीतिक परिस्थितियां 1989 से काफी अलग हैं। उस समय 190 के करीब सीटें जीतने के बाद भी राजीव गांधी ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया था।' बकौल वित्त मंत्री, 'जो कोई भी दल सरकार बनाने की स्थिति में हो, उसे आगे आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिए। आप अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते हैं। यह देश हर तीन महीने पर चुनाव का बोझ नहीं उठा सकता है।' चिदंबरम ने कहा, 'अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में होगी तो वह इसके लिए जरूर कोशिश करेगी। मेरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश जरूर करेगी।' उनसे जब पूछा गया कि चुनावों में कांग्रेस लोकसभा की कितनी सीटों पर जीत हासिल करेगी तो चिदंबरम का जवाब था, 'मैं चुनाव परिणामों को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं करता। हर पार्टी जीत हासिल करने और सरकार बनाने के भरोसे के साथ चुनाव मैदान में उतरती है। मेरा भी विश्वास है कि कांग्रेस विजयी होगी और सरकार गठित करेगी।' भाजपा के 'अच्छे दिन आने वाले हैं..' गाने पर चिदंबरम ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही अच्छे दिन आने वाले हैं।' वित्त मंत्री का बयान ऐसे समय आया जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नए सहयोगियों को लेकर वृहत्तर संप्रग-3 के गठन की अवधारणा पर बहस छेड़ा है।

Labels:

Rally live modi reaches motihari for election rally

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में कहा कि कांग्रेस छुआछूत की राजनीति करती है। वह भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि बिहार ने मुझे जीत लिया है। यह भीड़ नतीजा बताने के लिए काफी है कि 16 मई को क्या होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। देश को वोट बैंक और वंशवाद की राजनीति ने बर्बाद किया। आज देश को इससे मुक्ति दिलाने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि हम किसानों का भला करेंगे। विकास के लिए सारे काम करेंगे। कांग्रेस की सरकार ने देश को बर्बाद किया है। देश में छुआछूत की राजनीति कांग्रेस ने शुरू की। नीतीश का तीर उन्हीं के सीने में लग रहा है। कांग्रेस डर गई है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को छूते हुए कहा कि लीची का फूड प्रोसेसिंग होना चाहिए। इसके लिए यहां उद्योग की जरूरत है।

मोदी ने राहुल गांधी के कल के गोपालगंज के बयान पर भी चुटकी ली। किसान के विकास के लिए भाजपा एक फार्मूला बनाएगी। भाजपा विकास की राजनीति नहीं छोड़ेगी। चंपारण की धरती ऐतिहासिक है। मां बेटे की सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की और उसे इसका जवाब जरूर मिलेगा।

इसके साथ ही नरेंद्र मोदी आज बिहार में 12 मई को नौवें और आखिरी चरण में शेष छह सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सिवान और गोपालगंज में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल में आखिरी चरण में 18 सीटों पर होने वाले चुनाव में से दो लोकसभा क्षेत्र मिर्जापुर और गाजीपुर में रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्वाचल के देवरिया, सिद्धार्थनगर तथा बांसगांव में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Labels:

Arvind kejriwal roadshow in varanasi

भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के जवाब में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल आज बनारस में रोड शो करेंगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे शुरू होने वाले केजरीवाल के रोड शो में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार और अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल होंगी।

गुल पनाग के अलावा रोड शो में आप नेता भगवंत मान और संगीतकार विशाल डडलानी भी शामिल होंगे। रोड शो मालवीय गेट से शुरू होकर सिंह द्वार लंका होते हुए लहुराबीर चौक तक जाएगा। वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले केजरीवाल ने भाजपा के धरने को पूरी तरह से ड्रामा करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि जब डीएम ने भाजपा की ज्यादातर मांगों पर सहमती जता दी तो उनके बड़े नेता बच्चों की तरह क्यों जिद पर अड़े रहे।
 

Labels:

Wednesday, May 7, 2014

Rahul gandhi in amethi

अब तक संसद तक आसानी से पहुंचने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में पहली बार कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास के मैदान में उतरने से उनकी राह बेहद कठिन हो गई है। इन चुनौतियों को पार पाने के लिए राहुल गांधी मतदान के दिन अमेठी में ही मौजूद रहेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कभी भी मतदान के वक्त अपने चुनाव क्षेत्र में मौजूद नहीं रहे।

इस बीच, फुर्सतगंज हवाई अड्डे से अमेठी रवाना होने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि नीच कर्म होते हैं, जाति नहीं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गाली मुझे दो, मेरी जाति को नहीं।

अब से पहले राहुल गांधी अपने हर चुनाव को हल्के से लेते थे और आसान जीत हासिल करते थे लेकिन इस बार उन्हें भाजपा और आम आदमी पार्टी [आप] से कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्हें चुनाव के दिन अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए अमेठी में रहना पड़ रहा है। मोदी की अमेठी में सफल रैली के बाद उनकी चुनौतियों और बढ़ गई हैं।

उधर, मतदान के दौरान एक बूथ पर ब्लैकबोर्ड पर कमल निशान लगे होने पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है।

Labels:

Priyankas emotional blows on modis bombing

अमेठी के सियासी गढ़ में नरेंद्र मोदी की सियासी बमबारी के बाद नुकसान की भरपाई के लिए आगे आई प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक कार्ड चला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में अपना सघन प्रचार पूरा कर वापसी से पहले प्रियंका ने कहा कि अमेठी को बदनाम करने के प्रयासों से हमारा दिल दुखता है।

प्रियंका ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पिछले दिनों हमारे क्षेत्र में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने कई तरह के दुष्प्रचार किए हैं। अमेठी के बारे में देश भर में इन दलों ने नकारात्मक प्रचार किया है। ये लोग आपके व मेरे परिवार के बीच मौजूद भावनात्मक रिश्ते को कभी नहीं समझ पाएंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं से रूबरू प्रियंका ने कहा कि इलाके में जितना भी विकास हुआ है वो मेरे परिवार व आप लोगों के प्रेम व समर्थन की प्रेरणा से हुआ है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी के मतदाताओं ने देश को दिशा दिखाई है। देश भर में अमेठी से ही एलान हुआ है कि राजनीति का मकसद सेवा, समर्पण व विकास होता है।

महत्वपूर्ण है कि अमेठी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इलाके में विकास को लेकर गांधी परिवार पर काफी तीर चलाए थे। मोदी ने अमेठी में भूलभूत सुविधाओं की गैर-मौजूदगी को मुद्दा बनाते हुए मतदाताओं से परिवर्तन की अपील की थी। मोदी ने यह भी कहा था कि गांधी परिवार के लोग अमेठी के गांवों के नाम भी बता सकने में असमर्थ हैं।

Labels:

Rahul gandhi have come to amethi for booth capturing

अमेठी से आम आदमी के प्रत्याशी कुमार विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ लुटवाने का आरोप लगाया है। अमेठी में विश्वास ने कहा कि राहुल गांधी इस बार अमेठी में हार के भय से बूथ तक लुटवा रहे हैं।

कुमार विश्वास ने कहा कि राहुल गांधी आज सुबह करीब 8:30 बजे अमेठी पहुंचे हैं। इसके बाद से वो करीब-करीब हर मतदान स्थल पर घूम रहे हैं। उन्होंने मौका मिलते ही यहां के महमूदपुर में बूथ कैपचर कराया है। कुमार विश्वास का आरोप है कि हार के डर से तिलमिलाए राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर रहे हैं यह अमेठी की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल अपने दलाल साथियों के साथ बेचैन होकर अमेठी में घूम रहे हैं। कुमार विश्वास को भरोसा है कि इस बार अमेठी में आप की झाड़ू चलेगी।

आज मतदान केंद्रों का दौरा करते समय कुमार विश्वास ने भरोसा जताया कि अमेठी बदल रही है। इस बार यहां कम से कम 60 प्रतिशत वोट पड़ेंगे और कांग्रेस के पंजे पर झाड़ू लगेगी।

कुमार विश्वास ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब अमेठी में इलेक्शन होगा, इससे पहले तो यहां पर सलेक्शन होता था। यहां से सांसद राहुल गांधी इस क्षेत्र को दलालों के भरोसे छोड़कर दिल्ली में मौज करते थे। इस बार तो इतनी मेहनत कर रहे कि इसको देखकर यहां के लोग भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के युवराज चुनाव के दिन आज अमेठी में हैं। यह तो हैरान करने वाली बात है। अमेठी के लोगों ने राहुल गांधी को इतना परेशान कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल की बहन प्रियंका भी जी-जान से जुटी हैं।

कुमार विश्वास ने माना कि अमेठी बीते 40 वर्ष से उपेक्षित है। यहां के बच्चे अभिशप्त हैं युवा रोजगार के लिए देश भर में घूम रहे हैं। यहां पर जो थोड़ा बहुत काम किया वो स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था।

Labels:

Voting continues in uttar pradesh

लोकसभा के महासमर में उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के मतदान में भले ही लोग सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में कतार में लग गए हो लेकिन असली गर्मी तो चौथे घंटे में आई। लोग गर्मी की परवाह न करते हुए घर के बाहर निकले और कतार में लग कर मतदान किया। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिन में 1 बजे तक कुल 36.16 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके भाई वरुण गांधी की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

गर्मी को मात देने में लगे मतदाता, एक बजे तक 36.15 प्रतिशत वोट

लोकसभा के महासमर में उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के मतदान में दिन चढऩे के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। दिन में एक बजे तक 15 सीटों के लिए 36.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके भाई भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी की किस्मत भी आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

आज दिन में एक बजे तक राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 37, सुल्तानपुर में 34, प्रतापगढ़ में 33.70, कौशांबी में 37, फूलपुर में 31, इलाहाबाद में 33, फैजाबाद में 37, अंबेडकरनगर में 41, बहराइच में 38, कैसरगंज में 36, श्रावस्ती में 35, गोंडा में 34, बस्ती में 42, संतकबीर नगर में 29 तथा भदोही में 35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी, भाजपा महासचिव वरुण गांधी, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा क्त्रिकेटर मो. कैफ हैं।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ की दो विधानसभा सीट पर आज उप चुनाव भी है। दोनों ही सीट प्रतापगढ़ की है। इनमें एक सीट रामपुर खास प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है और दूसरी विश्वनाथगंज राजाराम पाण्डेय के निधन के कारण रिक्त हुई है।

2009 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं 15 सीटों पर करीब 43.37 फीसद मतदान हुआ था। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी, भाजपा महासचिव वरुण गांधी, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा क्रिकेटर मो. कैफ हैं।

रामपुर खास के सभी प्रत्याशियों को हाउस अरेस्ट करने का निर्देश

मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों को देखते हुए एसपी ने रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना, बसपा प्रत्याशी हीरामणि पटेल, सपा प्रत्याशी शिवेन्द्र सिंह मुन्ना, भाजपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट करने का निर्देश दिया है। एसपी दीपक कुमार का कहना है कि प्रत्याशियों पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें आ रहीं थी इसलिए सभी प्रत्याशियों को हाउस अर्रेस्ट किया गया है।

बीएलओ कर रहा गड़बड़ी

भदोही के कैमा बूथ पर बीएलओ पर ही सपा के पक्ष में जबरन वोट डलवाने का आरोप लगा। मामला सही मिलने पर डीएम ने उसको हटा दिया है।

बूथ कैप्चरिंग के कब्जों की अफवाह से हलकान रहा प्रशासन

बस्तीै संसदीय क्षेत्र में हर्रैया तहसील क्षेत्र के डिहवा और गौर विकास खंड के सुमही एवं बेलघाट मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चेरिंग की अफवाह ने प्रशासन को परेशान कर दिया। प्रशासन को सूचना मिली कि उक्तथ बूथों पर कब्जाल कर लिया गया है। उसके बाद एसपी और डीएम मौके पर पहुंच गए। स्थिति की जानकारी ली। पता चला कि यह अफवाह है।

Labels:

Tuesday, May 6, 2014

Rao Inderjit Singh eyes Modi wave to fight 'opportunist'

गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह का मानना है कि देशभर में चल रही मोदी की लहर उनकी जीत में सहायक बनेगी। लगभग 35 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा का दामन थामने के बाद आलोचकों द्वारा अवसरवादी कहे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि आंतरिक राजनीति का शिकार होने की वजह से उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी।

इस सीट से तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके इंद्रजीत पिछले साल सितंबर में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद इस साल फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे। इस बार आम आदमी पार्टी [पार्टी] के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव में उनके खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। योगेंद्र यादव के चुनाव मैदान में कूदने से गुड़गांव लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है और देश की नजरें इस सीट पर लग गई हैं। सन् 2009 में बसपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन को हराने वाले राव इंद्रजीत को इस बार भी अपनी जीत का पूरा भरोसा है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राव बीरेंद्र सिंह के बेटे इंद्रजीत संप्रग के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि प्रचार के समय मुझे अहसास हुआ कि मतदाता इससे अवगत हैं कि (संप्रग) सत्ता विरोधी लहर पर कौन सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार होगा। दिल्ली में जैसा उन्होंने किया वैसा वे नहीं कर सकते। आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि यह एक स्वयंभू संगठन है जो लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का मान घटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी स्पर्धा सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल उम्मीदवार हुसैन से है, क्योंकि मेवात क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। इंद्रजीत ने कहा कि गुड़गांव में भी मोदी लहर है और इसके कारण मुझे व्यापक समर्थन मिल रहा है।

सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर इस क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास का कार्य कुछ चुने हुए क्षेत्रों तक सीमित रह गया। मैंने लगभग 36 साल तक कांग्रेस की सेवा की, परंतु पिछले 10 साल से मेरे साथ कैसा सलूक किया गया यह सब जानते हैं। हुड्डा सरकार का सारा ध्यान नए गुड़गांव के विकास में रहा, जबकि पुराने गुड़गांव की उपेक्षा की गई। कांग्रेस से अलग होने के बाद राव इंद्रजीत ने हरियाणा इंसाफ मंच का गठन किया था। भाजपा में शामिल होने के साथ ही उसका विलय भी पार्टी में कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मेरी सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए मैंने अपनी आवाज उठाने के लिए इंसाफ मंच का गठन किया। राव इंद्रजीत ने कहा कि कुछ राजनेताओं द्वारा भूमि हथियाने के मुद्दों को मैं शिद्दत से उठाता रहूंगा। 63 वर्षीय नेता ने कहा कि वे पुराने गुड़गांव में ढांचागत विकास की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने माना कि पुराने गुड़गांव क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक बड़ी समस्या है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि द्वारका मेट्रो पुराने गुड़गांव के क्षेत्र से जुड़े। मेट्रो आने के बाद केवल गुड़गांव के नवविकसित क्षेत्रों का ही तेजी से विकास हुआ है।

Labels:

Modi insults my father, says Priyanka

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार को लगातार अमेठी में डटीं प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में फिलहाल किसी दल को अकेले बहुमत नहीं मिलेगा। अमेठी में नरेंद्र मोदी के हमलों के बाद एक सभा में प्रियंका ने कहा कि यहां की जमीन पर मेरे पिता का अपमान किया गया है। जनता इसका जवाब देगी।

अमेठी में प्रचार के अंतिम दिन समर्थन लेने और देने की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में लगता है कि कोई भी एक दल अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगा। सक्रिय राजनीति में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। उनका बचपन राजनीति से प्रभावित रहा है। इसलिए वह अपने बच्चों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहतीं। अमेठी की जनसभा में मोदी के बयान के बाद प्रियंका ने कहा, 'उन्होंने अमेठी की धरती पर मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। अमेठी की जनता इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगी। इनकी नीच राजनीति का जवाब मेरे बूथ के कार्यकर्ता देंगे। अमेठी के एक-एक बूथ से जवाब आएगा।'

Labels:

Modi is in proud, he has no forumla for development, says sonia

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कहा कि नरेंद्र मोदी देशभर में भ्रष्टाचार पर लेक्चर देते हैं, लेकिन क्या वे दूध के धुले हैं? कांग्रेस ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना का अधिकार कानून बनाया। लेकिन मोदी ने गुजरात में लोकायुक्त का पद दस सालों से खाली रखा है। वहां सूचना का अधिकार कानून भी लागू नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में 15 मिनट के अपने संबोधन में सोनिया ने मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसते हुए कहा कि वे भारत को स्वर्ग बनाने की बात करते हैं। उनके पास जादू की छड़ी है, जो कुर्सी पर बैठते ही भारत को स्वर्ग बना देंगे। सच्चाई यह है कि वे घमंड की पतंग पर उड़ रहे हैं। राजग के सहयोगी लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको चेहरा बदलने की आदत हो गई है। इस दौरान नीतीश कुमार पर सीधा निशाना नहीं साधा। लेकिन केंद्र की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार को विकास न कराने के लिए आरोपी ठहराया।

फारूक की सलाह पर मांगी खुदकुशी की इजाजत अहमदाबाद नरेंद्र मोदी को वोट देने वालों को समुद्र में डूब मरने की नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की 'सलाह' पर यहां एक मोदी समर्थक ने परिवार समेत खुदकुशी की इजाजत मांगी।

Labels:

Modi should be in jail, says mamta

बांग्लादेशियों को वापस उनके देश भेजने के नरेंद्र मोदी के बयान से खफा मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी पर सोमवार को फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी को इतिहास या भूगोल का कोई ज्ञान नहीं है। भड़काऊ भाषण देकर वे चुनाव जीतने की फिराक में हैं। इसी तरह के भड़काऊ भाषण से असम में खून-खराबा मचा है। ऐसे नेताओं की कमर में रस्सी बांधकर जेल में डाल देना चाहिए।

नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना ममता ने उन्हें 'कामरेड दंगाबाज' करार देते हुए कहा,1947 के देश बंटवारे अथवा 1971 की लड़ाई के समय जो भी इस राज्य में आया, वह अब यहां का नागरिक है। उनके पास राशन कार्ड है। मतदाता सूची में उनका नाम हैं। मोदी को सबसे पहले उन्हें वापस भेजकर दिखाना होगा। बंगाली-अबंगाली अथवा हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव की बात सरासर गलत है। इस राज्य में अब कोई शरणार्थी नहीं हैं। ऐसी गैर जिम्मेदाराना बयानों से ही असम में हिंसा भड़की है। वहां निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा जा रहा। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर केंद्र की कांग्रेस सरकार और भाजपा पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा,हत्या, दंगा दानवीय शक्तियों का काम हैं। ये शक्तियां कभी मानवीय नहीं हो सकतीं। ममता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में राजनीति न कर पाये इसलिए भाजपा, कांग्रेस व माकपा एकजुट विरोध की राजनीति कर रही है। 

माकपा ने अपना आधा झंडा भाजपा और आधा कांग्रेस को बेच दिया है। भाजपा व कांग्रेस माकपा की लाल पट्टी के नजरिये से सब कुछ देख रही है लेकिन जनता सब कुछ समझती हैं और उन्हें करारा जवाब मिलेगा। बंगाल में वोटिंग होगी और वहां (दिल्ली) में बोल्ड आउट होंगे। बनगांव से तृणमूल उम्मीदवार मंजुल कृष्ण ठाकुर के समर्थन में बनगांव स्टेडियम में और बारासात से प्रत्याशी काकुली घोष दस्तीदार के समर्थन में हाबरा के बानीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Labels:

If I loose the election then my kettle will be ready to make the tea

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं तो फिर से चाय बेचेंगे। इसके लिए उनकी केतली तैयार है।

अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मैं परिवर्तन लाने के लिए यहां आया हूं। यह 2000 लोगों का एक गैंग है, जो लोगों और देश को लूटता है। हमें इस लूट को रोकना है। मैं किसी भी परिणाम के लिए तैयार हूं।'

उन्होंने कहा कि क्या गरीब परिवार में जन्म लेना अपराध है? क्या चाय बेचना अपराध है? उन्होंने मुझे अपराधी बना दिया है। लेकिन मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि अच्छे दिन आएंगे।

Labels: