Tuesday, April 29, 2014

Deoghar court grants giriraj singh anticipatory bail in hate speech case

झारखंड में देवघर जिला अदालत ने मंगलवार को भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा नेता गिरिराज सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। रोक 3 मई तक जारी रहेगी।

गिरिराज सिंह के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी पीके शर्मा की अदालत में मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने तीन मई तक गिरिराज सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। तीन मई को मामले में लोक अभियोजक सरकार की ओर से साक्ष्य एवं पक्ष रखेंगे।

गौरतलब है कि देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में गत दिनों आयोजित एक जनसभा में गिरिराज ने कहा था कि मोदी का विरोध करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान में जगह मिल जाएगी। इस विवादित बयान पर गिरिराज के खिलाफ देवघर, बोकारो व पटना में मामला दर्ज हुआ था। पटना में दर्ज मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन बोकारो अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं बोकारो की जिला अदालत व सत्र अदालत ने सोमवार को गिरिराज को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया था।

Labels:

Afzal ansari to announce his support to kejriwal today

कौमी एकता दल किसको अपना समर्थन देगा। इस बात को लेकर अफजाल अंसारी अपनों के साथ बैठकर मंथन कर रहे हैं। आज शाम को 5 बजे संवाददाताओं से मिलकर अपने फैसले का ऐलान करेंगे।

गौरतलब है कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कौमी एकता दल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी मंगलवार को वाराणसी से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। यहीं से ही कांग्रेस के नेता अजय राय मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी जान लगा रखी है।

गौरतलब है कि वाराणसी में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी होने के चलते यहां पर मुख्तार अंसारी का किसी भी पार्टी को समर्थन करना यहां का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है, जो कि मोदी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अंसारी का यहां के मुस्लिम समाज पर अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसी सूरत में यदि वह वाराणसी से मोदी के सामने ताल ठोंक रहे केजरीवाल को समर्थन करते हैं तो इसका फायदा केजरीवाल को होने की पूरी उम्मीद है।

इससे पहले कौमी एकता दल ने ऐलान किया था कि वह वाराणसी से किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारेगी। इस ऐलान के बाद यह माना जा रहा था कि मुख्तार अंसारी किसी अन्य को समर्थन कर सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने पहले यह ऐलान किया था कि वह किसी से भी समर्थन नहीं मांग रही है।

Labels:

Campaigning for 7th phase of loksabha election to conclude today

नौ चरणीय मतदान प्रक्रिया के सातवें चरण के तहत सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में 30 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 89 संसदीय सीटों पर चल रहा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम शांत हो गया। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की सात, बंगाल की नौ, गुजरात की सभी 26, पंजाब की भी सारी 13, जम्मू-कश्मीर की एक, आंध्र प्रदेश की 17 तथा दमन व दीव और लक्षद्वीप की एक-एक सीटों पर कुल 1295 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। अब तक 543 में से 349 सीटों पर चुनाव कराए जा चुके हैं।

इस चरण में राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयपाल रेड्डी, विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री कुंवर जितिन प्रसाद, उमा भारती, जदयू अध्यक्ष शरद यादव और कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रमुख हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री वडोदरा में नरेंद्र मोदी को टक्कर दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व क्रिकेटर व भाजपा नेता कीर्ति आजाद, राजद के बाहुबली प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अभिनेता व भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर और प्रख्यात संगीतकार व भाजपा उम्मीदवार बप्पी लहरी पर भी निगाहें रहेंगी। नरेंद्र मोदी वाराणसी से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां अंतिम चरण [12 मई] में वोट पड़ेंगे।

Labels:

Monday, April 28, 2014

Those who voted modi should be immersed in the sea farooq

केंद्रीय नव अक्षय ऊर्जा मंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि मोदी को वोट देने वालों को समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर देश में सांप्रदायिक ताकतें हावी हो गई, तो कश्मीर कभी भारत के साथ नहीं रहेगा। उनके इस बयान ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के कुछ दिन पूर्व दिए गए उस बयान की याद ताजा कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी को वोट न देने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

श्रीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे डा. अब्दुल्ला यहां डाउन टाउन के खानयार इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

डा. अब्दुल्ला ने कहा कि हिंदुस्तान गिरीराज या तोगड़िया या मोदी का नहीं है, यह हिंदुस्तानियों का है और हिंदुस्तान के लोग ही तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है। डा. अब्दुल्ला ने रैली में जमकर भाजपा, मोदी व प्रमुख विपक्षी दल पीडीपी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को सांप्रदायिकता पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से बचाव के लिए खुद से दुआ करो, ताकि हम आगे बढ़ सकें। भारत कभी भी सांप्रदायिक नहीं हो सकता, अगर यहां सांप्रदायिक तत्व सत्ता में आ गए तो कश्मीर इसका हिस्सा नहीं रहेगा..

Labels:

rahul and modi both are tainted must be defeated says sisodia

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'भ्रष्ट शैतान' बताते हुए आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में हराया जाए।

चुनावी बैठक में सिसोदिया ने कहा, 'मोदी और राहुल दोनों लोग भ्रष्ट दलों के शैतान हैं। वे लोग जबतक राजनीति में हैं भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता। दोनों शैतान देश को लूटने में लगे हुए हैं।' प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि उनका आरोप कि आप अमेठी को नहीं जानती बिल्कुल सच है। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि हम अमेठी को नहीं जानते क्योंकि गांधी परिवार स्वतंत्रता के वक्त से ही इसे लूट रहा है। यह सच है कि आम आदमी इसके बारे में नहीं जान सकता।' उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि राहुल महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं लेकिन उनके अपने संसदीय क्षेत्र में महिलाओं को उनका हक नहीं मिल रहा है।

सिसोदिया ने कहा, 'यहां आप प्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस के लोग महिला कार्यकर्ताओं के साथ ही अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी भी राहुल को इस सीट से जीतने में मदद नहीं कर सकतीं।

Labels:

Wednesday, April 23, 2014

Sadhu Yadav not to contest Maharajganj

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले गोपालगंज के पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने बुधवार को नामजदगी का पर्चा वापस ले लिया।

नामांकन वापस लेने के बाद जागरण से बातचीत में साधु यादव ने कहा कि उनके नामांकन करने से क्षेत्र में तीसरे मोर्चे के वोट में बिखराव हो रहा था। वोट में बिखराव न हो, इसलिए हमने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि देश में इस बार तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी और ऐसे में एक-एक वोट का काफी महत्व है। इन सभी बातों को देखते हुए हमने अपना नाम वापस ले लिया। वे अब तीसरे मोर्चा के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गाड़ी बीच रास्ते में ही पंक्चर हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बगहा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। यह बिल्कुल ही गलत अफवाह है। इससे हमारा दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं है। हम किसी की निहोरिया नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस बार देश और राज्य का सवाल है। मेरी इच्छा थी कि हम भी चुनाव लड़ते, लेकिन तीसरे मोर्चे के लिए हमने अपनी इच्छा की कुर्बानी दे दी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और इसकी अगुवाई नीतीश कुमार करेंगे। 

Labels:

Arvind kejriwal file nomination today

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कचहरी पहुंच कर वाराणसी संसदीय सीट के लिए नामांकन भरा। नामांकन के दौरान कचहरी मुख्यालय के गेट पर वकीलों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। हल्की नोकझोक के बीच प्रस्तावकों के साथ केजरीवाल ने कमरे में पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। केजरीवाल नामांकन भरने के बाद ठीक तीन बजे बाहर निकल गए। मनीष सिसोदिया और आशुतोष भी उनके साथ हैं।

इससे पहले रोड शो के दौरान केजरीवाल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मोदी के लिए इस चुनाव में करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। आखिर ये पैसे कहां से आए?

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बाद अगर भाजपा की सरकार बन जाएगी तो वह इन रुपयों की वसूली करेगी और यह वसूली आम आदमी से ही की जाएगी। अपना नामांकन पत्र भरने के पहले सुबह सवा ग्यारह बजे वह लहुराबीर पार्क पहुंचे। हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संक्षिप्त संबोधन किया। इसके बाद पूरा जुलूस पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर चल दिया।

हालांकि एक खुली जीप भी साथ चल रही थी जिसपर बीच बीच में केजरीवाल सवार हो जा रहे थे। लहुराबीर से अंधरापुल के करीब सवा किलोमीटर के सफर को तय करने में करीब सवा घंटे लग गए। दोपहर 12:55 पर जुलूस ने नदेसर क्षेत्र पार किया। मिंट हाउस पर नामांकन जुलूस ठहरने के बाद केजरीवाल कचहरी की ओर नामांकन करने के लिए रवाना हुए।

जुलूस में मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह, अलका लांबा, गोपाल राय समेत कई प्रमुख नेता व पूर्व आप विधायक शामिल हैं।

केजरीवाल की सुरक्षा टाइट

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को अपना नामांकन कर रहे हैं। बनारस में केजरीवाल पर लगातार हो रहे हमले से परेशान पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी स्वयं फोर्स के साथ केजरीवाल के जुलूस में मौजूद हैं। केजरीवाल के वाहन के समीप किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

मोदी की अब निकल रही हवा

आप प्रवक्ता ने केजरीवाल पर काशी में हुए हमले के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह हमला हताशा का परिणाम है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इन्हें यकीन नहीं। काशी में मोदी की हवा नहीं बल्कि बची हवा अब निकल रही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह कहते हैं कि यह लहर नरेंद्र मोदी के नामांकन करते ही सुनामी का रूप ले लगी। उन्हें पता होना चाहिए कि सुनामी कितना विनाशकारी होती है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल पर काशी में कई स्थानों पर हमले किए गए। उनका व्यापक विरोध हुआ।

गुजरात में किसानों की दुर्दशा

आप नेताओं ने पिछले दिनों के अमित शाह के वक्तव्यों का जिक्र करते हुए कि कहा कि यह फासीवाद की आहट है। गुजरात के किसानों की दुर्दशा का जिक्र किया। साक्ष्य मीडिया के समक्ष रखे और कहा कि एक रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किसानों की जमीन ली गई। किसान खून के आंसू बहा रहे हैं इसलिए हम 21 से रोहनिया, सेवापुरी समेत अन्य क्षेत्रों के तीन सौ गांवों में केजरीवाल लाओ, किसान बचाओ अभियान शुरू करेंगे।

Labels:

Priyanka attacks on BJP during campaigning for Sonia

रायबरेली में बुधवार सुबह प्रियंका गांधी अपनी मां सोनियां गांधी के लिए वोट मांगने निकली। वह सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलकर विभिन्न रास्तों से गुरजते और लोगों से मिलते हुए सिद्धापुर गांव के नुक्कड़ पर रुकीं और कुछ लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार और अपने परिवार की उपलब्धियां गिनाईं।

इसके बाद मां के संसदीय क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के लिए प्रियंका वाड्रा का काफिला आगे बढ़ा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नुक्कड़ सभाओं में प्रियंका ने लोगों से अपने पारिवारिक रिश्ते बताए। वह आज भी ऐसा ही कर रहीं हैं। कल प्रियंका ने खीरो ब्लाक के बनपुरवा गांव में एक खेत में आम के पेड़ के नीचे वृद्धा चंद्रकली लोधी के साथ दोपहर का खाना खाया था। कल उन्होंने शोरा गंगागंज, हरचंदपुर, अचलेश्वर चौराहा, गुरुबख्शगंज, खीरों, पाहो, सेमरी चौराहा, गंगाखेड़ा, निहस्ता, नुनैरा, जमकोरिया चौराहा, सुलतानपुर खेड़ा और सराय मुबारकपुर समेत तेरह नुक्कड़ सभाएं कीं थीं।

Labels:

Polling for last phase of LS polls in Maharashtra tomorrow

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार को 19 सीटों पर वोटिंग होगी। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के 338 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो जाएगी।

कल महाराष्ट्र के नंदुरबार, धुले, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, डिंडौरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर- पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

गुरुवार को होने वाले चुनाव में पीडब्ल्यूडी मंत्री छगन भुजबल [नासिक], मिलिंद देवड़ा [मुंबई दक्षिण], जल संसाधन मंत्री और एनसीपी नेता सुनील तटकर [रायगढ ] के अलावा अन्य नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। राज्य की 19 सीटों पर 3 करोड़ 17 लाख 39 हजार 442 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 करोड़ 70 लाख 20 हजार 283 पुरुष, 1 करोड़ 46 लाख 22 हजार 713 महिला और 700 किन्नर शामिल हैं। इस चरण के लिए 2 लाख 62 हजार 724 चुनावकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। 34 हजार 343 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। 19 सीटों पर कुल 338 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें 312 पुरुष व 26 महिलाएं शामिल हैं।

इन 19 सीटों में सबसे अधिक 20 लाख 72 हजार 476 मतदाता ठाणे लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 14 लाख 46 हजार 979 वोटर दक्षिण मुंबई में। औरंगाबाद में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सबसे कम 9 लोग नंदुरबार से चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में भाजपा के 11, बसपा के 19, कांग्रेस के 10, राकांपा के 8, शिवसेना के 7, मनसे के 7, सीपीआई के 2, सीपीएम के 3 और 149 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

Labels:

Saturday, April 19, 2014

Narendra modi sends emissaries to reach out to hardline kashmiri separatist syed ali shah geelani

नई दिल्ली से दो दिन पहले कश्मीर लौटे ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने दो दूत उनके पास मुलाकात के लिए भेजे थे। ये लोग कश्मीर पर किसी समझौते का आश्वासन चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

गिलानी ने कहा, मोदी की सोच संघ की सोच है, इसलिए हमें उन पर भरोसा नहीं है। वहीं भाजपा ने इसका खंडन किया है।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, गिलानी झूठ बोल रहे हैं। कश्मीर पर पार्टी का रुख स्पष्ट है। यह भारत का अभिन्न अंग है और इस पर किसी से बातचीत नहीं करना है।

वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने पूछा, गिलानी उन दो लोगों के नाम बताएं, जिन्हें मोदी ने उनके पास भेजा था। उन्होंने कहा, गिलानी लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

मोदी जवाब दें: कश्मीर

कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। अगर गिलानी साहब ने यह बात कही है तो मोदी को जबाव देना होगा कि वे कश्मीर पर क्या समझौता करना चाहते हैं। वहीं फतेहपुर मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, चुनाव के समय ऐसी बातें नहीं होना चाहिए।

वोटिंग वाले दिन बंद

इस बीच, हुर्रियत चेयरमैन ने अपना नया हड़ताली कैलेंडर जारी करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ 21 अप्रैल को कश्मीर पूर्ण बंद का ऐलान किया। साथ ही मतदान वाले दिन 24 अप्रैल को अनंतनाग, 30 को श्रीनगर और सात मई को बारामूला संसदीय क्षेत्र में भी बंद का आह्वान किया।

Labels:

Rahuls vision limited to balloons and toffees chhgarh cm

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी सोच सिर्फ गुब्बारे और टॉफी तक ही सीमित है। उनके मुताबिक राहुल के पास देश की तरक्की को लेकर कोई प्लान नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल अभी राजनीति में बहुत कच्चे हैं लिहाजा उन्हें भाजपा शासित राज्यों का विकास नजर नहीं आता है, सिर्फ सवाल और आलोचना ही करना आता है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई कोई इसलिए ही जानता है कि वह गांधी परिवार के सदस्य हैं, इससे आगे उनकी कोई पहचान नहीं है। रमन सिंह ने यहां तक कहा कि यदि कांग्रेस राहुल गांधी को इस बार अपना पीएम उम्मीदवार घोषित कर भी देती तो भी कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी इन चुनावों में पार नहीं कर पाती।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछली दस और सत्रह अप्रैल को मतदान हुआ था। अब यहां पर 24 अप्रैल को छठे चरण के दौरान मतदान होना है। कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता हमेशा भाजपा को गुब्बारा बताते हैं और कहते हैं कि वह जल्द ही फट जाएगा। उन्होंने राहुल के टॉफी और गुब्बारे वाले बयान पर चुटकी भी ली। गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में से सबसे अधिक विकास किस राज्य का हुआ है पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी एक मॉडल के तहत आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।

Labels:

Azam khan lements over election commission

चुनाव आयोग की पाबंदियों में घिरे नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि चुनाव आयोग खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझ रहा है। इंसानियत के कातिल अमित शाह से पाबंदी हटा ली गई, लेकिन हमसे नहीं। चुनाव आयोग के इस दोहरे मापदंड को देखते हुए आजम खान ने मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने के संकेत दिए हैं।

सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खां शुक्रवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। कहा कि चुनाव आयोग ने अमित शाह से पाबंदी हटाकर अपने अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगवा लिया है कि वह अब आयोग कहलाने का अधिकार रखता है या नहीं। तमाम लोग आयोग के फैसले का विरोध कर रहे हैं। एक ऐसे शख्श से पाबंदी हटा ली गई, जो अपराधी है। उस पर इंसानी कत्लेआम, दंगे-फसाद और बेगुनाह मुसलमानों के कत्लेआम के गंभीर आरोप हैं। जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे गुजरात में दाखिले पर पाबंदी लगाई है और यह माना है कि उनके जाने से गवाह प्रभावित होंगे।

आयोग ने उन पर से पाबंदी हटा ली है, लेकिन हम से नहीं, क्योंकि हम पीड़ित हैं और कमजोरों की बात करते हैं। चुनाव आयोग हमें जितना नुकसान पहुंचा सकता था, पहुंचा चुका है। सरकार का अधिकार होता है अफसरों को हटाना और तैनात करना। सरकार ने जिन अफसरों को चुनाव से पहले हटाया था, उन सबको जिलों में तैनात कर दिया। इन अफसरों ने चुनाव के नाम पर मनमानी की। राष्ट्रपति शासन से भी बदतर हालात बना दिए। रामपुर में अफसरों ने सपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश की।

बाबा रामदेव के भाजपा का प्रचार करने के सवाल पर बोले, बाबा में अब जाने कहां से हिम्मत आ गई। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान तो जनाने कपड़े पहन कर भाग खड़े हुए थे। नरेंद्र मोदी ने शादी के बाद भी अपनी पत्नी को साथ नहीं रखा, इसके लिए उन्हें देश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए।

Labels:

Narendra modi to file nomination papers on 24th april from varanasi

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वाराणसी में अपना नामांकन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने आज इसकी घोषणा की।

अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तक कांग्रेस की जो थोड़ी बहुत आवाज निकल रही है वो भी 24 अप्रैल के बाद बंद हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि वाराणसी में जनता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को तो वहां पर अपना कोई काबिल कार्यकर्ता नहीं मिला। जिनको मोदी जी के खिलाफ उतारा गया है, उनका नाम को हथियारों की तस्करी में आया है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को अब भाजपा की हवा के सामने कुछ सूझ ही नहीं रहा है। कांग्रेस के मंच से भी जनता को अपने किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है। हार की बौखलाहट से कांग्रेस में निराशा है। इनको लोग नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ाने के लिए। कांग्रेस के कई प्रत्याशी तो टिकट भी लौटा चुके हैं, वो भी ऐसे समय जब कांग्रेस के पास उस जगह पर कोई प्रत्याशी खड़ा करने का मौका ही न मिले।

Labels:

Kejriwal fiercely downtrodden women in varanasi

केजरी मेल शुक्रवार को भी विरोध और समर्थन की दो पटरियों पर दौड़ती रही। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीन दिन से जारी गांवों की चौपाल पर ब्रेक लगाते हुए सुबह सात बजे से नगरीय क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। मैदागिन से चौक तक के इस सफर के बीच भाजपा समर्थकों ने 'केजरीवाल वापस जाओ' और मोदी-मोदी.. के जमकर नारे लगाए। विरोध में आप समर्थकों ने भी 'अभी तो शीला हारी हैं, अब मोदी की बारी है' और 'जो दो जगह से लड़ता है, वह केजरीवाल से डरता है' जैसे नारे लगाए। मोदी समर्थकों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ, जिससे चौक पर केजरीवाल व भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

वाराणसी संसदीय सीट पर चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अरविंद केजरीवाल सुबह सात बजे कंपनीबाग, मैदागिन पहुंचे। महिलाओं ने माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद केजरीवाल ने मैदान में टहलने वालों के साथ कदमताल करते हुए बातचीत की। महिलाओं से भी मिले। सपा नेता विजय कपूर से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी। इतना ही नहीं बुलानाला पर कांग्रेस से जुड़े नरेश केशरी से मुलाकात कर केजरीवाल ने उन्हें गले लगाया, बुलानाला पर खड़ी छात्राओं से मुलाकात की। पढ़ाई व उद्देश्यों के बारे में जाना। चलते-चलते आप को न भूलने की बात भी कही।

केजरीवाल नीचीबाग होते हुए चौक तक पहुंचे। हर मोड़ पर विरोध के स्वर गूंजते रहे। केजरीवाल को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) जाना था मगर वह वहां नहीं गए। वैसे भी बीएचयू ने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है कि उनके यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम न होने पाए।

केजरीवाल का भाकपा (माले) समर्थन करेगी

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) वाराणसी में केजरीवाल का रणनीतिक समर्थन करेगी। भाकपा (माले) ने कहा है कि भाजपा के भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी से हराने के रणनीतिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए देगी।

भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य अरुण कुमार ने बताया पार्टी कई नीतिगत प्रश्नों पर आम आदमी पार्टी से असहमतियों के बावजूद केजरीवाल का समर्थन करेगी।

केजरीवाल का भाकपा (माले) समर्थन करेगी

लखनऊ [राब्यू]। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) वाराणसी में केजरीवाल का 'रणनीतिक' समर्थन करेगी। भाकपा (माले) ने कहा है कि भाजपा के भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी से हराने के रणनीतिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए देगी।

भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य अरुण कुमार ने बताया पार्टी कई नीतिगत प्रश्नों पर आम आदमी पार्टी (आप) से असहमतियों के बावजूद केजरीवाल का समर्थन करेगी। हालांकि भाकपा (माले) वाराणसी में आप के साथ मंच साझा नहीं करेगी लेकिन छात्र-युवाओं समेत समाज के विभिन्न हिस्सों के साथ मिलकर स्वतंत्र तरीके से प्रचार अभियान संगठित करने को वरीयता देगी।

Labels:

Wednesday, April 16, 2014

Lots of fear and little hope regarding modi in bangladesh

इसकी एक सबसे बड़ी वजह भारत में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने की संभावना है.

गुजरात में हुए 2002 के दंगों के बाद से ही मोदी का नाम बांग्लादेश में लोग जानते हैं. इन दंगे में हज़ारों लोगों की मौत हुई थी, जिसमें ज़्यादातर मुस्लिम थे.

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी को इस दंगे के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाता रहा है. हालांकि अब तक हुई किसी भी जांच ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है.

दंगों में मोदी की विवादास्पद भूमिका के बावजूद कई बांग्लादेशी ये मानते हैं कि उनके नेतृत्व में भारत में आर्थिक विकास संभव है. लेकिन इन लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि मोदी का जुड़ाव कट्टरवादी हिंदुत्ववादियों से है - जिनमें मुस्लिमों को लेकर नाराजगी है.

शायद यही वजह है कि 2014 के आम चुनावों के परिणाम का यहां बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है. लेकिन कई शंकाएं भी हैं.

मोदी का डर
ढाका में प्रतिष्ठित बांग्लादेशी इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करने के बाद बीबीसी ने पाया कि हर ओर एक तरह की आशंका का वातावरण व्याप्त है.

ज़्यादातर युवा मोदी को मुस्लिम विरोधी नेता के तौर पर देखते हैं. इन लोगों की राय में भारत के सर्वोच्च पद पर उनका बैठना मुस्लिम बहुल बांग्लादेश के लिए अच्छी ख़बर नहीं होगी.

मुसाब्बिर अहमद साकिब कहते हैं, "नरेंद्र मोदी के चुनाव को अच्छा मानने के लिए बांग्लादेशियों के पास कोई वजह नहीं है."

भारत का हमेशा से बांग्लादेश पर प्रभाव रहा है. सन 1971 में भारतीय सेना की मदद से ही बांग्लादेश पाकिस्तान से स्वतंत्र हुआ था.

लेकिन बांग्लादेश में दक्षिणपंथी राजनीति करने वाली पार्टी बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी और उनकी मुस्लिम सहयोगी दल मसलन जमात-ए-इस्लामी भारत को बांग्लादेश की अखंडता और संस्कृति के लिए ख़तरे के तौर पर पेश करने लगे हैं.

वहीं वामपंथी रूझान रखने वाली अवामी लीग और उनके वामपंथी सहयोगी दल भारत को वैश्विक मंच पर साझीदार के तौर पर देख रहे हैं, आर्थिक विकास के साझीदार के तौर पर.

लेकिन ढाका में मौजूदा बांग्लादेशी नेता इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं. सार्वजनिक तौर पर कोई भी कुछ कहने से बच रहा है. सत्तारूढ़ अवामी लीग के वरिष्ठ नेता नूह-ए-आलम कहते हैं, "लोगों का चिंतित होना स्वभाविक है क्योंकि मोदी की निगरानी में दंगे हुए थे. हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं."

मोदी का स्वागत?
बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी पिछले कुछ सालों में भारत में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार से काफ़ी नाराज़ रही है. पार्टी के मुताबिक कांग्रेस की उनकी चिर प्रतिद्वंदी पार्टी अवामी लीग से काफ़ी ज्यादा नज़दीकी रही है.

लेकिन बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी के नेता भी कांग्रेस की हार और मोदी की जीत पर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं.

बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया के सलाहकार ओस्मान फ़ारुक कहते हैं कि भारत में जो भी प्रधानमंत्री चुना जाए, पार्टी उनका स्वागत करेगी...

Labels:

Congress thinks about all bjp focuses on one man

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां चुनावी रैली में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर सीधे-सीधे हमला बोला। उन्होंने खुले मंच से सीधे तौर पर कहा कि मोदी हिन्दुस्तान को बेवकूफ बनाना बंद करो। बिहार की जनता बिहार को चलाएगी। बिहार माडल इस राज्य को सबसे आगे ले जाएगा। बिहार माडल सबको दिखा देगा कैसे विकास होता है।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को लुभाने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भारत सबका देश है। किसी एक व्यक्ति का नहीं। उसी तरह से कांग्रेस सबकी पार्टी है, किसी एक व्यक्ति की नहीं। कांग्रेस सभी के प्रगति के बारे में सोचती है। अगर सबकी शक्ति का प्रयोग होगा तो देश आगे बढ़ेगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाना है। भाजपा हिन्दू्-मुसलमान को लड़ाती है। वह महाराष्ट्र के लोगों को बिहार से लड़ाती है। बंगलुरू में महिलाओं की पिटाई करवाते हैं। भाजपा के हर भाषण में गुस्सा-क्रोध घमंड नजर आता है। भाजपा यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के लिए लड़ रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के विकास में आम लोगों की मेहनत है। बिहार को यहां के लोगों की शक्ति ही आगे ले जाएगी। कांग्रेस ने लोगों को भोजन और रोजगार दिया है। जनता से वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को मुफ्त दवा देगी और इलाज की सुविधा भी देगी। कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। शिक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है।

अल्पसंख्यकों के लिए सच्चर कमेटी बिहार में ठीक से लागू नहीं किया गया। हम मनरेगा लाए, शिक्षा का अधिकार लाए। देश में 70 करोड लोगों का नया वर्ग तैयार है। इसमें किसान, धोबी, टैक्सी चालक, रिक्शा चालक मजदूर हैं। ये देश की रीढ की हड्डी हैं। इन्हें हम मीडिल क्लास में डालेंगे। इनके बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे।

बिहार की जनता को लुभाते हुए राहुल ने कहा कि हम मेड इन बिहार पर यकीन करते हैं। हम आपको औद्योगिक कॉरिडोर से बिहार को जोड़ेंगे, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस के सांसद जमीनी नेता हैं। वे लोगों की हक की बात करते हैं। भाजपा सिर्फ नमो को चाहती है। उसे हिन्दुस्तान से मतलब नहीं। बिहार के हर व्यक्ति के पास अपना रडार, जो उल्टा सीधा बोलने पर बिहार के लोग उसे पकड़ लेते हैं। बिहार के लोगों की समझ अच्छी है।

गुजरात के विकास पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात में 45 हजार एकड़ जमीन एक व्यक्ति को महज एक रुपया प्रति मीटर दे दी। गुजरात माडल टाफी मॉडल है। नैनो को काफी सस्ते दर में दस हजार करोड़ लोन दिया, जबकि किसानों को 12 प्रतिशत पर लोन दिया।

गुजरात में 40 लाख परिवार बीपीएल से नीचे हैं। गुजरात मॉडल के अनुसार अगर आपके पास 12 रुपए हैं तो आप अमीर हैं। वहां 40 प्रतिशत लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। दो बच्चों में से एक भूखा रहता है।

राहुल गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनाएं। हम देश को आगे ले जाएंगे। नेता के पास एक चीज होती है, वह है जनता का भरोसा।

Labels:

Loksabha elections 2014 second phase of ls polls tomorrow

दूसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद अब 17 अप्रैल को मतदान कराने की तैयारी शुरू हो गई है। आयोग और प्रत्याशी दोनों ही अपनी अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस चरण में भाजपा की मेनका गांधी व संतोष गंगवार, सपा के धर्मेन्द्र यादव, कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान और बेगम नूर बानो सहित 153 में से अपना उम्मीदवार चुनकर मतदाता ईवीएम का बटन दबाएंगे।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदान के 48 घंटे पहले क्षेत्र के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रचारक निर्वाचन क्षेत्र को हर हालत में छोड़ देंगे। पुलिस और प्रशासन को निर्देश हैं कि वह सुनिश्चित करे कि प्रचार समाप्त होने के बाद ऐसे सभी राजनीतिक कार्यकर्ता लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में न रहें जो उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं। मतदान अवधि समाप्त होने के 48 घंटे पहले निर्वाचन संबंधी विषय-वस्तुओं का सिनेमा, दूरदर्शन या अन्य समान माध्यमों से प्रदर्शित किये जाने पर प्रतिबंध होगा।

मतदान के दिन उम्मीदवार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक वाहन का उपयोग कर सकेंगे। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में चुनाव एजेंट, कार्यकर्ता या पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा एक वाहन का उपयोग किया जायेगा। मतदान के दिन उम्मीदवार तथा पोलिंग एजेंट को आवंटित वाहन का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किये जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन में चालक सहित केवल पांच व्यक्ति ही चल सकेंगे। निजी वाहन मालिक स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों को मतदान करने के लिये मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि के बाहर तक अपने वाहन ले जा सकेंगे। बस आदि जैसे जनता के आवागमन से संबंधित वाहन एक निर्धारित मार्ग पर निर्धारित स्थल तक ही आ सकेंगे।

Labels:

Kausambi constituency mps exclusion by voters

सपा सांसद शैलेंद्र कुमार बुधवार की सुबह चायल विधानसभा क्षेत्र के बूंदा गांव में प्रचार करने गए थे। पांच साल बाद पहली बार गांव आने पर सांसद के खिलाफ लोगों में गुस्सा था। स्थानीय लोगों ने सांसद का बहिष्कार करते हुए 'सांसद बाहर जाओ' का नारा लगाया। साथ ही अभद्रता की।

सांसद ने मतदाताओं से कहा कि वह वोट दें अथवा नहीं, लेकिन इस तरह का वह विरोध नहीं कर सकते हैं। इसको लेकर तीखी झड़प भी हुई। बौखलाए सांसद ने मतदाताओं को चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी तो लोग आगबबूला हो गए। सांसद के खिलाफ बूंदा गांव के मतदाता लामबंद हो गए हैं। मतदाता बड़ी संख्या में चायल में प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से आक्रोश है। ज्ञातव्य है कि शैलेंद्र पिछले दस वषरें से लगातार कौशांबी सीट से सांसद हैं। इस घटना की जानकारी होते ही बसपा नेताओं ने सैनी में आयोजित नेता विपक्षी दल स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा में मुद्दा बनाकर सपा को घेरना शुरू कर दिया है।

Labels:

I am not against muslims says modi

भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उनकी सोच मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, मैं वाराणसी जाऊंगा और वहां के मुसलमानों से मिलूंगा। इसके बाद से मुझसे प्यार करने लगेंगे।

इससे पहले एक अन्य साक्षात्कार में मोदी ने बड़ा बयान दिया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनी तो किसी पर बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की जाएगी। मोदी ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार बनने पर सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा जेल जाएंगे?

मालूम हो, इससे पहले भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बयान दिया था कि भाजपा की सरकार बनी तो रॉबर्ट वाड्रा को उनके भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी और वे जेल जाएंगे।

बहरहाल, मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार सकारात्मक राजनीति ही करेगी। उन्होंने कहा, सरकार बनने पर हमारी पहली प्राथमिकता जनता से किए वादे पूरे करने की होगी। हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। हम किसी पर बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करेंगे। कानून अपना काम करेगा।

दरअसल, यह सवाल इसलिए भी उठा है कि मोदी अपने चुनावी भाषणों में रॉबर्ट वाड्रा पर लगातारा निशाना साधते रहे हैं। जब भी अडानी का मामला उठता है, भाजपा रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साध देती है।

जेटली ने भी दोहराया

इस बीच, अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली ने भी सकारात्मक राजनीति करने की बात है। उन्होंने मोदी के शब्दों को दोहराते हुए कहा है, कानून अपना काम करेगा।

Labels:

Wednesday, April 9, 2014

'Bahu dilao, vote pao': Hry bachelors to candidates

Some Lok Sabha candidates in Haryana,which has the country's lowest sex ratio, are facing a strange demand from bachelor voters -- "get us brides in return for our votes". "Bahu dilao, vote pao" (Get us a bride for our vote) is the demand of Avivahit Purush Sangthan (Unmarried Union).

The outfit was set up by Bibipoor village panchayat head Sunil Jaglan in February, to look into the issue of gender imbalance, caused by female foeticide.

Members of Avivahit Purush Sangthan are putting forward their demand to candidates of different political parties who are coming to their constituencies for campaigning. But so far they have failed to get any positive response from the candidates.

"Female foeticide is a very serious problem which, if not tackled now or if proper action is not taken, will have disastrous consequences in the near future," Jaglan told PTI.

On the slogan, he said, the slogan itself does not mean that all the youth are going to get their partners right now. But it's an effort to attract the attention of the political parties towards the problem.

Jaglan adds, "Except AAP, prominent candidates from Jind have come to our village seeking votes, but none of them uttered a single word on our demand. Political parties are not interested in serious issues." According to the 2011 Census, Haryana has 879 females per 1,000 males.

Radha Rani, wife of INLD candidate from Rohtak Shamsher Kharkara, said, "Female foeticide is not an election issue. It's a social problem which can be addressed through social awareness."

Jaglan, who organised an 'anti-female foeticide mahapanchayat' in Bibipoor a few years ago and is now a proud father of two girls, said, "There are 7,000 villages in the state and in every village on an average, at present, 50 boys are unmarried. It means, around 3,50,000 males are without life partners."

In 2009, the female foeticide issue was raised by a group of youths here who took out a march, but it failed to achieve the desired results.

According to Jaglan, since 2009, the problem has grown manifold.

In Bibipoor village, at the Chaupal, a huge poster welcomes people with a message: "Netaji janiye, Haryana main kunwaron ka ganit (Netaji have a look at the data of unmarried youth in the state)."

The poster gives a glimpse of the total population of the state, the male and female ratios and the number of unmarried youth...


From hindustantimes News

Labels: , , , ,

Lok Sabha, Assembly poll in Odisha tomorrow

The first of the two-phase simultaneous Lok Sabha and Assembly election in Odisha will be held on April 10, 2014. 
The first of the two-phase simultaneous Lok Sabha and Assembly election in Odisha will be held tomorrow to elect representatives from 10 Parliamentary and 70 Assembly constituencies.

The constituencies are spread over in the western and southern areas of Odisha.

There are 98 candidates, including former Congress chief ministers Giridhar Gamang and Hemanand Biswal, former Union ministers Jual Oram ( BJP) and Bhakta Charan Das (Congress) in the fray from Bargarh, Sundargarh, Sambalpur, Balangir, Kalahandi, Nabarangpur, Kandhamal, Aska, Berhampur and Kalahandi parliamentary constituencies.

Hockey star and former Indian team captain Dilip Tirkey is contesting the election as a BJD candidate from Sundergarh Lok Sabha seat, pitted against Hemanand Biswal of Congress and BJP's Jual Oram.

Prominent Odia cinestar Siddhant Mohapatra is a BJD candidate from Berhampur Lok Sabha seat.

There are 673 RPT 673 aspirants for the 70 Assembly seats. Prominent among them is Chief Minister Naveen Patnaik who is seeking re-election from Hinjili constituency in Ganjam district...


From ET News

Labels: , , , ,

Modi files nomination papers in Vadodara

Bharatiya Janata Party's prime ministerial candidate Narendra Modi began his road show in Vadodara, ahead of his nomination from the constituency on Wednesday. File photo
 Bharatiya Janata Party's prime ministerial candidate and Gujarat Chief Minister on Wednesday filed his nomination from the Vadodara Lok Sabha seat making a pitch for “good governance” and emphasising his links with the region.

63-year-old Modi filed his nomination after a roadshow that was attended by thousands of BJP workers and supporters, who thronged the city streets.

Symbolism was not lost as tea vendor Kiran Mahida and a member of city’s royal family Shubhanginidevi Raje—Gaekwad signed as supporters when Mr. Modi filed his papers.

Soon after filing the nomination, the BJP’s Prime Ministerial candidate briefly addressed the media lauding the “suraj and sushasan” (good governannce) of Gaekwad dynasty, which had ruled Vadodara and described the region as his “karmbhoomi".

“The name of Gakewads will be written in golden letters for good governance and welfare of the people....Vadodara has been my ‘karmbhoomi’...I am grateful to the people of Vadodara for the grand welcome they have accorded me.

“I have benefited immensely from the insttitutions established by the Gaekwads in Vadodara. I have got my primary education also in a school established by the Gaekwads,” he said.

The Gujarat Chief Minister also chose the occassion to make an appeal to voters to turn up in large numbers and put their stamp on the lotus symbol of BJP.

Madhusudan Mistry, AICC General Secretary and a close aide of Congress Vice President Rahul Gandhi, who is contesting against Modi from this Lok Sabha seat, had filed his nomination papers on April 5.

Today is the last day of filing of nomination forms in the state which will witness single phase poll on April 30 to elect representative for 26 Lok Sabha constituencies.

This is the first time Mr. Modi is visiting Vadodara constituency after selecting it as one of the two seats from from where he will contest. He is also contesting from Varanasi Lok Sabha seat which will go to polls on May 12.

Balkrishna Shukla, a sitting BJP MP, who vacated his Vadodara seat in favour of Modi, will file his papers as a dummy candidate.

Congress had fielded sitting MLA Ajay Rai against Modi from Varanasi while Arvind Kejriwal is contesting from there as AAP candidate.

Earlier report from Rahi Gaikwad

Roadshow

Amid much fanfare and energetic demonstration of support, Bharatiya Janata Party prime ministerial candidate Narendra Modi began his road show in Vadodara, ahead of his nomination from the constituency on Wednesday.

Mr. Modi's cavalcade drove through packed streets as BJP supporters put up an elaborate show for his welcome. Traditional dance and folk music performances raised the pitch of the rally. Many came dressed in ethnic attire to accord a ceremonial welcome to Mr. Modi.

"In Vadodara, Mr. Modi will post a historical victory. There is great excitement among party workers. The Congress is trying all means to get publicity even if it means climbing poles," Saurabh Patel, State minister for Industries said.

Mr. Patel was referring to Vadodara's Congress candidate Madhusudhan Mistry's recent attempt to tear the Gujarat chief minister's posters, for which he was arrested.

Stringent security arrangements were in place, marked by a heavy police deployment and barricading along the route of the road show, as Mr. Modi enjoys 'Z plus' security. Shops downed their shutters.

Modi masks, placards and banners streaked the streets of Vadodara.

"We want to see Mr. Modi as PM. Youths from all over India support him," Jay Jangla, insurance professional said. ..


From thehindu News

Labels: , , , ,

40 per cent votes cast in Manipur till noon

40 per cent votes cast in Manipur till noonAbout forty per cent of nine lakh voters have already cast their votes in the the Outer Manipur Lok Sabha constituency till midday, electoral officials in Imphal said today.

People dressed in traditional attires were seen in queues before polling booths in all the five hill districts of Ukhrul, Senapati, Chandel, Tamenglong and Churachandpur, where central security forces have been deployed in strength.

Chief Electoral Officer O Nabakishore said all deputy commissioners of hill districts have been instructed to take every precautionary measure.

A total 10 contestants from BJP, Congress, Trinamool Congress, Naga People's Front, NCP, JD(U) and Aam Admi Party, besides three independents are in the fray.

The candidates whose fate is being decided today are sitting Congress MP Thangso Baite, Gangmumei Kamei (BJP), C Doungel (NCP), Kim Gangte (TMC), Soso Lorho (Naga People's Front), L Gangte (JD-U) and M K Zou (AAP).

The last phase of polls in the state will be held on April 17 for the Inner Manipur seat. 


From NDTV News

Labels: , , , ,

Autorickshaw driver who slapped Arvind Kejriwal meets him, touches his feet

Aam Aadmi Party convener Arvind Kejriwal on Wednesday met the autorickshaw driver who had slapped him on Tuesday during a roadshow in Sultanpuri. Kejriwal was accompanied by AAP leaders Manish Sisodia and Dilip Pandey.

The autorickshaw driver, Laali, had slapped Kejriwal when he was campaigning in Delhi's Sultanpuri area. Following the attack, some people at the rally, started beating the attacker, following which Kejriwal asked them to let him go.

The attacker had said that AAP had failed to deliver on its promises to autorickshaw drivers. However, on Wednesday during the meeting with Kejriwal, he apologised for the attack and said he regrets slapping the AAP leader. He also told Kejriwal that he is not backed by any political party and even touched Kejriwal's feet.

Kejriwal had also tweeted, "I am just thinking - why am i being repeatedly attacked? Who r the masterminds? What do they want? What do they achieve? Is violence an answer to country's problems? let them tell me place n time. I will come there. Let them beat me as much as they want, but will that solve the problems?"

Source: Lok Sabha Elections 2014

From ibnlive News

Labels: , , , ,

Modi’s hands are soaked in blood, says Azam Khan in UP

Khan called Amit Shah a mahagoonda at the rally. Ibnlive image
A sizeable crowd was getting restless waiting for Samjawadi Party’s fire brand Muslim leader Azam Khan’s arrival at 4:20 pm on Tuesday, just 40 minutes before the scheduled end of campaigning. They were waiting since 11 am for what was to be the last speech before polling on 10 April. Suddenly there was a flurry of activity, multiple people got off the dais as the sound of blaring sirens drew closer and Khan arrived at the venue. He briskly walked on to the podium, and asked some leaders to get off the dais or vacate the front rows so that the audience from all sides in an open field had a clear view of him. 

Over 90 percent of his audience were from the Muslim community. Khan didn't waste more than two minutes to come to the point and hit out at opponents in a speech that could either be classified as a hate or impassioned speech, depending on which side of the political divide you stand. It's more a speech meant to rouse a community than an election speech.

Modi the darinda (demon) and Amit Shah the Mahagunda (the biggest goon) were the figures around whom 80 percent of his speech was centred. The remainder of it was used to launch a blistering attack on Nehru-Gandhi family and the national media, particularly the news channels. This was Khan’s first visit to the Muzaffarnagar riot affected areas. He had been the minister-in charge of this region when the riots took place. "The media asks me why I didn't visit Muzaffarnagar after the riots? 

There are seven notices of the apex court on fictitious accusations against me that are pending. If I am not cleared of these charges, I will be finished because these are Supreme Court notices, for which which there is no other appellate authority. Muzaffarnagar lives in my heart and my soul lives in there,” he said. Shamli, one of the worst affected areas by the riots, lies in the Kairana parliamentary constituency. BJP's UP legislative party leader and MLA from the region, Hukum Singh, whose name figured in the initial list of accused in riots, is the BJP candidate. Pitted against him are two Muslim candidates from the same family, Kanwar Hasan from the BSP and Nahid Munnawar Hasan from the SP...


From firstpost News

Labels: , , ,

Second round of voting begins in India

Hundreds of thousands of people have started voting in the second phase of India's national election in the country's remote northeast amid tight security.

The election to choose members to the 543-seat Lok Sabha, or House of the People, will be spread over five weeks and run until May 12.

The multi-phase voting kicked off in two small northeastern states of Assam and Tripura on Monday and spread to the states of Arunachal Pradesh, Manipur, Meghalaya, and Nagaland on Wednesday.

The main opposition party, the Bharatiya Janata Party (BJP), which has promised surges in economic growth if it wins the majority, appears to be leading the race to wrest power from the ruling Congress party.

Voters queued outside the polling booths in Itanagar, the capital of the northeastern Arunachal Pradesh state, on Wednesday morning.

A first time voter, Noori, said that she was hoping the elections would result in the formation of a stable government, which would place the nation on a path of development.

"It should be a changed nation, not a changing one, that's why I have come to vote. I have lot of expectations from them, a developed nation. So, that's the reason I am voting for BJP. I am voting for the first time," she said.

Security forces have stepped up safety measures to ensure a safe and fearless environment for voters.

In the past, the strife-torn northeastern region of the country has experienced poll boycotts from fighter groups and there have also been threats against candidates from the outlawed United Liberation Front of Assam (ULFA).


From aljazeera News

Labels: , , , ,

Tuesday, April 8, 2014

BJP trapped between hindutva and non hindutva

पहले जीत और सत्ता की चाह में हो रहे हिंदुत्व के पाटन की बात करते हैं.

भाजपा की ओर से हमेशा ये संकेत रहे हैं कि उन्हें मुसलमानों के वोट की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनका एजेंडा ही हिंदुत्व का है. ऐसे में उनकी राजनीति स्वत: मुस्लिम-विरोधी हो जाती है.

लेकिन घोषणापत्र में मुसलमानों को जीतने की भाजपा की पुरज़ोर कोशिश दिखाती है कि उन्हें मालूम है कि बग़ैर मुसलमानों के वोट के भाजपा अकेले दम पर लोकसभा में बहुमत नहीं पा सकती है.

मुस्लिम हितैषी?
भाजपा का घोषणपत्र कहता है भाजपा सरकार देश भर के मदरसों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई शुरू करवाएगी.

ध्यान देने की बात है कि घोषणापत्र समिति के मुखिया मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि मुसलमानों को शिक्षा और उद्योग में उचित मौक़ा मिलना चाहिए.

अगर भाजपा वाक़ई संजीदा है तो ये वादे अहम हैं. ये दिखाते हैं कि पिछले बीस सालों में अगड़ों, पिछड़ों, सिखों और दलितों की राजनीति करने के बाद भाजपा मुस्लिम हितैषी बन कर भारतीय राजनीति में कांग्रेस पार्टी की उत्तराधिकारी बनना चाहती है.

लेकिन ऐसा नहीं है कि इस घोषणापत्र को पढ़ते ही मुसलमानों का दिल पिघल जाएगा और वो झट से भाजपा को वोट दे देंगे...

Labels: , , , ,

Digvijay singh tweets on amit shah

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदले की राजनीति को हवा देने वाले भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बावजूद उनके गिरफ्तार न किए जाने पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जब कांग्रेस नेता इमरान मसूद को गिरफ्तार किया जा सकता है तो अमित शाह को क्यों नहीं?

दिग्विजय ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार के दोहरे मापदंड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमित शाह के खिलाफ दो-दो एफआइआर दर्ज हो चुकी है परंतु उनको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गौरतलब हे कि जिले के सहायक पीठासीन अधिकारी ने भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह के खिलाफ धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्यता उत्पन्न करने व आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई चार अप्रैल को उनके भाषण की वीडियो क्लीपिंग देखने के बाद की गई थी। चार अप्रैल की रात कान्हा बैंक्वेट हाल में भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कार्यकर्ता बैठक में विवादित भाषण दिया था।

Labels: , , , ,

Election fight in eastnorthern states

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में धुंआधार प्रचार किया है। उनकी खास नजर उत्तर-पूर्वी राज्यों पर भी रही, जहां कि 25 लोकसभा सीटों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। असम की 14 सीटें छोड़ दें तो अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम की ग्यारह सीटों पर भाजपा ने इस बार खास तवज्जो दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने यहां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देखना यह है कि क्या यहां तक मोदी की लहर पहुंच पाती है या नहीं।

अरुणाचल प्रदेश

    कुल सीटः 02

    मतदानः 09 अप्रैल

    2009 का परिणामः दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में।

    कांग्रेस ने यहां 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1999 और 2009 में जीत दर्ज की है।

    भाजपा केवल एक बार 2004 में जीत पाई थी।

    वर्तमान में एन. इरिंग अरुणाचल ईस्ट से और तकम संजय अरुणाचल वेस्ट से सांसद हैं।

    इरिंग अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री हैं। 2011 में उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ अपशब्द कहे थे, तब चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में माफी मांग ली थी।

    उन्होंने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो की मौत का मामला भी उठाया था।

    अरुणाचल में मालोगांव स्थान पर केवल दो मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाता है।

    प्रदेश में कुल मतदाता 7.35 लाख हैं।

नगालैंड

    कुल सीटः 01

    मतदानः 09 अप्रैल

    2009 का परिणामः भाजपा-कांग्रेस दोनों ने सीट गवां दी थी।

    इस बार एन. रियो और केवी पुसा के बीच कड़ी टक्कर है।

    रियो राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं और भाजपा की सरकार बनने पर नगालैंड से पहले केंद्रीय मंत्री बनने का गौरव हासिल करना चाहते हैं।

    भाजपा के समर्थन वाले डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नगालैंड गठबंधन ने रियो को उम्मीदवार बनाया है।

    रियो के सामने कांग्रेस के पुसा है जो सांसद चुनकर राष्ट्रीय राजनीति में जाना चाहते हैं।

    पुसा चार बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका भी खासा प्रभाव है।

मणिपुर

    कुल सीटः 02

    मतदानः 09 व 17 अप्रैल

    2009 का परिणामः दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में।

    प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। आउटर मणिपुर से दस तो इनर मणिपुर से आठ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

    आउटर मणिपुर पर मुख्य मुकाबला वर्तमान सांसद कांग्रेस के थांगसो बैते और भाजपा के जी. कमई के बीच होगा।

    वहीं इनर मणिपुर पर वर्तमान सांसद कांग्रेस के टी. मैन्या और भाजपा के आरके रंजन मैदान में हैं।

    भाजपा-कांग्रेस के अलावा दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, नपा पीपुल्स फ्रंट ने भी प्रत्याशी उतारे हैं।

मिजोरम

    कुल सीटः 01

    मतदानः 09 अप्रैल

    2009 का परिणामः कांग्रेस प्रत्याशी जीत मिली थी

    इकलौती सीट पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि इनके भाग्य का फैसला सात लाख मतदाता करेंगे।

    कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और यूडीएफ ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है।

    जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस के वर्तमान सांसद सीएस रूला को यूडीएफ के रोबर्ट रोयते के कड़ी चुनौती मिल सकती है।

    भाजपा ने रोयते को अपना समर्थन दिया है।

त्रिपुरा

    कुल सीटः 02

    मतदानः 07 व 12 अप्रैल

    2009 का परिणामः अन्य के खाते में गई थी दोनों सीटें

    त्रिपुरा ईस्ट और त्रिपुरा वेस्ट, दो लोकसभा सीटे हैं।

    त्रिपुरा वेस्ट से भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम के अलावा तृणमूल कांग्रेस ने भी प्रत्याशी खड़ा किया है।

    माना जा रहा है कि इसका फायदा सीपीएम को हो सकता है।

    यहां से 1996 से सीपीएम के खगन दास जीतते रहे हैं। हालांकि इस बार उनके स्थान पर शंकर प्रसाद दत्त को टिकट मिला है।

    भाजपा की ओर से सुधींद्र दासगुप्ता चुनौत दे रहे हैं।

मेघालय

    कुल सीटः 02

    मतदानः 09 अप्रैल

    2009 का परिणामः एक सीट कांग्रेस, तो दूसरी अन्य के खाते में।

    शिलांग और तुरा, दो लोकसभा सीटें हैं।

    कांग्रेस ने शिलांग से वर्तमान सासंद विनसेंट एच. पाला और तुरा से डायल मोमिन को टिकट दिया है।

    राकांपा ने वोट काटने के बजाए कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है। राकांपा के दो विधायक प्रदेश विधानसभा में हैं।

    भाजपा का विधानसभा में कोई अस्तित्व नहीं है, लेकिन उसने शिलांग से प्रत्याशी खड़ा किया है।

सिक्किम

    कुल सीटः 01

    मतदानः 12 अप्रैल

    2009 का परिणामः अन्य के खाते में।

    यहां लोकसभा चुनावों से ज्यादा माहौल विधानसभा चुनावों का है।

    सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, सिक्किम संग्राम परिषद एवं कांग्रेस का राजनीतिक प्रभाव है।

    अभी डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। मुख्यमंत्री की कुर्सी 63 वर्षीय पवन कुमार चामलिंग संभाल रहे हैं।

    भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है और नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं।

Labels: , , ,

Third phase election campaign will hold tomorrow

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए दस अप्रैल को होने जा रहे मतदान के लिए दिल्ली समेत चौदह राज्यों की 91 सीटों के लिए मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। दूसरे चरण में पूर्वोत्तर के पांच राज्यों की नौ सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे।

तीसरे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 10 अप्रैल यानी गुरुवार को ही उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की 10-10 सीटों पर भी मतदान होगा। इसी चरण में मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार सीटों के अलावा छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की एक-एक सीट पर मतदान होगा। तीसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरे चरण में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में दो-दो सीटों और मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड की एक-एक सीट पर मतदान होना है।

Labels: , , , ,

Karat confident of forming nonbjp government

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा है उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार केंद्र में गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा सरकार बनेगी। करात ने कहा कि वह कोई हवाई किला नहीं बना रहे उन्हें पूरा विश्वास है कि हम चुनाव के बाद साथ आएंगे और गौर कांग्रेसी व गैर भाजपा सरकार बनाएंगे।

तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए करात ने यह बातें कही। करात ने कहा कि इस बार फिर से 1696 वाली स्थिति आने वाली है जब यूनाइटेड फ्रंट सरकार का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ 11 पार्टियां हैं इनमें से अधिकांश क्षेत्रीय पार्टी हैं। हम चुनाव तो अलग अलग लड़ रहे हैं लेकिन परिणाम आने पर मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।

कांग्रेस से समर्थन लेने के बारे में पूछे जाने पर करात ने कहा कि यह फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस का सबसे बदतर प्रदर्शन होने की संभावना है। सर्वेक्षणों में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने के बारे में पूछे जाने पर करात ने कहा कि ये विश्वसनीय नहीं हैं।

Labels: , , , , ,

April 17 best day for modi to file nomination papers say astrologers

भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को वाराणसी से पर्चा दाखिल कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिषियों ने इस दिन श्रेष्ठ मुहूर्त बताया है।

माना जा रहा है कि मोदी के करीबी अमित शाह बुधवार को वाराणसी पहुंचकर तारीख तय करेंगे। पार्टी ने मोदी के पर्चा भरने की तारीख तय करने के लिए ज्योतिषियों से सलाह ली थी, जिन्होंने 17 अप्रैल के साथ ही 20 तथा 22 अप्रैल को मुहूर्त निकाला है।

वाराणसी के स्थानीय नेता चाहते हैं कि मोदी 17 अप्रैल को ही पर्चा दाखिल कर दें। मोदी का मुकाबला यहां आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से है।

वाराणसी सहित 17 अन्य लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान है। यह नौ चरणों के मतदान का अंतिम चरण होगा। नामांकन दाखिल करने की तिथि 17 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल को समाप्त होगी।

Labels: , , , ,

BJP favours amit shah on hate speech issue

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह के बदला लेने वाले बयान का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रथम-दृष्टया उल्लंघन का नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने शाह को तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

आयोग ने यह नोटिस उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में प्रचार के दौरान शाह द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर जारी किया है। चुनाव आयोग ने शाह से पूछा है कि मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर में उनके भाषणों के आधार पर क्यों न उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई शुरू की जाए।

शाह को जारी नोटिस में कहा गया है कि आयोग के अनुसार उक्त बयान देकर उन्होंने (शाह) प्रथम-दृष्टया आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए आयोग 9 अप्रैल (बुधवार) शाम पांच बजे तक उन्हें अपना पक्ष रखने की मोहलत देता है। अगर उन्होंने इस समय सीमा में जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

उल्लेखनीय है कि शाह के उस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आम चुनाव खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में सम्मान के लिए चुनाव हैं। ये चुनाव अपमान का बदला लेने के लिए हैं। ये चुनाव उन लोगों से बदला लेने के लिए हैं जिन्होंने अपमान किया है। ध्यान रहे शाह के इस तरह के बयानों के बाद यूपी में दो जगह शाह के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हुई है। भाजपा ने एफआइआर की आलोचना करते हुए इसे उप्र में चुनाव का धु्रवीकरण करने की सोची समझी चाल बताया है। जबकि कांग्रेस ने शाह के बयानों की आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Labels: , , ,

BJP releases manifesto for ls polls

आम चुनाव के लिए आखिरी समय में भाजपा ने घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें फोकस इरादा और भरोसा पर रहा और मुद्दा विकास। दरअसल घोषणापत्र में ऐसा कुछ नहीं था, जो पिछले पांच-छह महीनों में भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रैलियों में न बोल चुके हों।

पहले चरण के मतदान के साथ ही मोदी ने यह विश्वास दिलाया कि वह व्यक्तिगत रूप से अपने लिए कुछ भी नहीं करेंगे और न ही उनकी सरकार 'बद इरादे' से कुछ करेगी। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार बनी तो घोषणापत्र का हर वादा पूरा होगा। संभवत: यही कारण है कि घोषणापत्र में पार्टी ने राम मंदिर जैसे कोर मुद्दे को पीछे छोड़ दिया, जिसे वह पहली सरकार में भी पूरा नहीं कर सकी थी। पार्टी ने इसे सांस्कृतिक विषय करार देते हुए एक पन्ने में निपटा दिया।

घोषणापत्र जारी करने में पिछड़ चुकी भाजपा ने सोमवार को पार्टी स्तर पर पूरी भरपाई कर ली। बीच-बीच में पार्टी के अंदर उभरते रहे मतभेद सोमवार को मंच पर पूरी तरह पाट लिए गए। मंच पर पूरा शीर्ष नेतृत्व मंच पर था। राजनाथ के अगल-बगल बैठे लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी आपस में बातचीत कर हंसते दिखे। अंत में आडवाणी ने यह कहकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया मोदी के बाद अब कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। जबकि, सुषमा ने भाजपा के चुनावी नारों की ही दोहराते हुए कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं।

सोमवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। दो दिन बाद भाजपा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा जैसे उन राज्यों में उतरने वाली है, जहां बहुत कुछ दांव पर लगा है। लिहाजा मोदी और राजनाथ संकेत देने से नहीं चूके। मोदी ने कहा, 'मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पूरा वहन करूंगा, कभी अपने लिए कुछ नहीं नहीं करूंगा और बद इरादे से कोई काम नहीं किया जाएगा।' जाहिर तौर पर उन्होंने उनको संदेश दिया जो मोदी सरकार बनने पर भेदभाव की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मूलमंत्र है-सबका साथ, सबका विकास। हम भारत को वह शक्ति बनाना चाहते हैं, जिसके बाद दुनिया आंख न दिखाए बल्कि आंख मिलाना चाहे।

तो राजनाथ ने बतौर अध्यक्ष कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र मान रही है और यह भरोसा दिलाते हैं कि हर वादा पूरा किया जाएगा। इसीलिए वही वादा किया है जो पूरा किया जा सके।

घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने सवालों के जवाब में कहा कि राम मंदिर हमारे लिए संस्कृति से जुड़ा विषय है और संविधान के दायरे में रहकर हर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। दरअसल मोदी ने इसका संकेत भी उसी वक्त दे दिया था, जब उन्होंने शिवालय से पहले शौचालय की बात कही थी। रामसेतु, गंगा और गाय भी सांस्कृतिक विषय है। लेकिन समान आचार संहिता पर पार्टी ने स्पष्ट किया कि जबतक यह नहीं किया जाता है, देश में लिंग समानता भी नहीं लाई जा सकती है। लिहाजा, भाजपा इसके लिए प्रयास करेगी। वैसे पार्टी की प्राथमिकताएं विकास से जुड़ी योजनाएं हैं। यही कारण है कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की नदी जोड़ो योजना से लेकर हर राज्य में एम्स जैसे संस्थान बनाने, तेज रफ्तार रेल नेटवर्क बनाने, मदरसा से भी मांग होने पर विज्ञान और गणित के शिक्षक नियुक्त करने, हर घर में पानी पहुंचाने जैसे उन मुद्दों को छुआ, जो हर घर के लिए मुद्दा हो।

'मैं तीन बातें कहूंगा। जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाऊंगा, अपने लिए कुछ नहीं करूंगा और बद नीयत से कोई काम नहीं होगा।'-नरेंद्र मोदी, भाजपा के पीएम प्रत्याशी

'बतौर अध्यक्ष मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि घोषणापत्र में शामिल हर वादा पूरा करेंगे।'-राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष

घोषणापत्र के महत्वपूर्ण बिंदू:

1. महंगाई से निपटने के लिए विशेष फंड

2. दाम स्थिर रखने के लिए विशेष फंड

3. फसल उत्पादन के लिए रियल टाइम डाटा

4. कालेधन को लाने के लिए विशेष कानून

5. कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष अदालतें बनेंगी

6. अयोध्या में राममंदिर बनेगा

7. विदेशी किराना खुदरा में नहीं

8. भ्रष्टाचार रोकने के लिए ई-गवर्नेस

9. रोजगार केंद्र को करियर सेंटर बनाया जाएगा

10. आतंकवाद रोकने के लिए कानून बनेगा

11. कर प्रणाली को आसान बनाया जाएगा

12. स्वर्णिम चतुर्भुज बुलेट ट्रेन योजना

13. एफसीआई को तीन भागों में बांटा जाएगा

14. सस्ते घर की योजना शुरू की जाएगी

15. सेटेलाइट नेटवर्क का विकास होगा

16. हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर

17. देशभर में गैस ग्रिड की स्थापना

18. किसानों के लिए कृषि रेल मार्ग की स्थापना

19. मनरेगा को कृषि से जोड़ा जाएगा

20. हर घर में नल की योजना

21. नदियों को जोड़ने की योजना

22. कम पानी से ज्यादा उत्पादन के लिए सिंचाई के नए साधन विकसित किए जाएंगे

23. नई स्वास्थ्य नीति बनाएगी जाएगी

24. हर राज्य में एम्स की स्थापना

25. आयुर्वेद के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा

26. छात्रों के लिए नेशनल ई-लाइबेरी बनाई जाएगी

27. छात्रों के विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे

28. शिक्षण संस्थाओं के स्तर को सुधारने पर जोर

29. ई-लर्निग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

30. 100 नए शहर बसाए जाएंगे

31. मदरसों का आधुनिकरण किया जाएगा

32. भाषाओं का विकास किया जाएगा

33. पूर्वी और पश्चिमी भारत में अंतर मिटाया जाएगा

34. हिमालयी राज्यों के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा

35. समस्या के हिसाब से राज्यों के लिए योजना।

आवरण पृष्ठ भी कुछ कहता है

नई दिल्ली [जाब्यू]। भाजपा के घोषणा पत्र के साथ-साथ उसका आवरण पृष्ठ भी एक संदेश दे रहा है। इस बार के घोषणा पत्र में ऊपर बायीं ओर अटल, आडवाणी के साथ डॉ. मुरली मनोहर जोशी की भी फोटो है, लेकिन उसका क्रम अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बाद है। घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी की फोटो प्रमुखता से दिखनी ही थी और वह दिख भी रही है। उनके एक तरफ सुषमा हैं और दूसरी ओर अरुण जेटली। इसके अलावा शिवराज सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया और मनोहर पर्रिकर की फोटो को भी आवरण पृष्ठ पर स्थान मिला है। 2014 के घोषणा पत्र के विपरीत 2009 के घोषणा पत्र के आवरण में केवल अटल, आडवाणी और राजनाथ सिंह के फोटो थे। राजनाथ तब भी पार्टी अध्यक्ष थे।

2009 के घोषणा पत्र में सुशासन, विकास के साथ सुरक्षा पर जोर था। इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत नारे के साथ सबका साथ-सबका विकास की बात कही गई है। 2009 में भाजपा का घोषणा पत्र 50 पेज का था। इस बार 60 पेज का है, जबकि कांग्रेस का केवल 25 पेज का, जो 26 मार्च को जारी किया गया था। 2009 में भी कांग्रेस ने भाजपा से पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था। तब भाजपा ने इतनी देर नहीं लगाई थी। उसने पहले चरण के मतदान के 13 दिन पहले ही घोषणा पत्र जारी कर दिया था। इस बार वह घोषणा पत्र तब जारी कर सकी जब पहले चरण का मतदान शुरू हो गया था।

Labels: , , ,

Saturday, April 5, 2014

Modi will be the next pm advani

लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने से पहले उन्होंने कहा कि देश के अगले पीएम नरेंद्र मोदी ही होंगे। आडवाणी के नामांकन के दौरान पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। आज ही यह दोनों एक रैली को भी संबोधित करेंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद यह पहला मौका होगा जब यह दोनों नेता कोई मंच साझा करेंगे।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भरा। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ कुछ समर्थक और कुछ नेता भी शामिल थे। गांधीनगर में मोदी और आडवाणी को साथ लाने के माध्यम से पार्टी यह संदेश भी देना चाहती है कि दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। गौरतलब है कि मोदी की चुनावी सभाओं में आडवाणी की शिरकत को लेकर सवाल लगातार खड़े होते रहे हैं। लिहाजा पार्टी इनपर विराम लगाना चाहती है।

इन दोनों के अलावा आज ही लखनऊ से कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस महत्वपूर्ण सीट से सपा के अभिषेक मिश्रा, बसपा के नकुल दुबे और आम आदमी पार्टी के जावेद जाफरी भी चुनावी मैदान में हैं।

Labels: , , , ,

Modi addressing poll rally in gandhinagar

भाजपा पीएम पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का आह्वान किया। गुजरात के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वर्ष 1977 से भी बुरा हाल होने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस को किसी भी राज्य में दहाई अंक भी नहीं मिलने की बात कही।

मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ पर मौजूद रहने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा और सुलभता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके। गांधीनगर सीट से पार्टी उम्मीदवार आडवाणी को जीताने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोई ताकत नहीं है जो भाजपा को रोक सके। साथ ही मोदी ने आडवाणी को धन्यवाद करते हुए उनकी सेवा करने की बात कही।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि मतदान होने से पहले ही चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसबार कांग्रेस का बुरा हाल होने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमें पोलिंग बूथ जीतना है।

गौरतलब है कि आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा कि देश के अगले पीएम नरेंद्र मोदी ही होंगे। आडवाणी के नामांकन के दौरान पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

Labels: , , , ,

Participation of people in politics of kerala is that rest of the country should learn

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केरल में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां के लोगों की जमकर तारीफ। उन्होंने कहा कि राजनीति में जिस तरह से यहां के आम इंसान की धमक है उससे पूरे देश को सीख लेनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि केरल के विकास में यहां के आम लोगों का बड़ा योगदान है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

कासरगोड की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केरल को कोई एक नहीं बल्कि यहां के लाखों केरलवासी चला रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे राहुल ने कहा कि यदि आप यहां के इतिहास को देखें तो पाएंगे कि यहां के नेताओं ने किस तरह से अपनी संस्कृति और सभ्यता के बीच तालमेल बिठाकर अपना विकास किया है। इस परंपरा को केवल कांग्रेस ही बरकरार रख सकती है।

उन्होंने कासरगोड समेत पूरे केरल को विकास के एक मॉडल के रूप में पेश करने की भी कोशिश की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से राज्य में विकास की गाथा लिखी जा रही है उस तर्ज पर अगले पांच वषरें में कासरगोड दुनिया में एक औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने यहां पर पार्टी के युवा प्रत्याशी की भी जमकर तारीफ की।

Labels: , , ,

Vasundhara attacks on congress candidate imran masood

कांग्रेस के सहारनपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी और पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने पर पलटवार करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि चुनाव के बाद पता चलेगा कि किसके टुकड़े होंगे। वसुंधरा राजे के इस बयान के बाद एकबार फिर सियासी बवाल मच गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि गुजरात में महज चार फीसद मुसलमान हैं जबकि इस इलाके में 42 फीसदी मुसलमान हैं। यहां उनके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। इस भड़काऊ बयान को लेकर भी सियासी हलकों में बवंडर मच गया था। जिसके लिए मशूद को जेल की हवा भी खानी पड़ी।

Labels: , , , ,

Congress candidate arrested after the provoking comment

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पुलिस ने उन्हें शनिवार तड़के गिरफ़्तार किया. देवबंद थाने में उनके ख़िलाफ़ दर्ज मामले में बहुत ही गंभीर धाराएं लगाईं गईं हैं. शनिवार को किसी समय इमरान मसूद को अदालत में पेश किया जाएगा.

कांग्रेस ने मसूद की इस टिप्पणी से ख़ुद को अलग रखा है और यह कहा है कि वह भाषाई या किसी भी तरह की हिंसा को अस्वीकार करती है.

राहुल की रैली
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम को सहारनपुर में रैली करने वाले थे लेकिन अब जो ख़बरें आ रही हैं उनके अनुसार राहुल गांधी का सहारनपुर का कार्यक्रम रद्द हो गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने इस भाषण की आलोचना करते हुए इसे विद्रोहजनक बताया और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मामले में दख़ल देने की मांग की.

शुक्रवार को एक वीडियो मीडिया के सामने आया था जिसमें कथित तौर पर इमरान मसूद मोदी के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण देते हुए देखे गए थे. वीडियो के सामने आने के बाद ही उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई थी.

उस कथित वीडियो में इमरान मसूद, मोदी को जान से मारने की धमकी देते हुए देखे गए हैं.

इमरान मसूद कह रहे थे, "मैं सड़क का आदमी हूं, अपने लोगों के लिए जान भी दे सकता हूं... न मैं मरने से डरता हूं, न मारने से... वह (नरेंद्र मोदी) समझते हैं यह गुजरात है... गुजरात में सिर्फ़ चार प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है, जबकि यहां 42 प्रतिशत मुसलमान हैं..."

इस वीडियो के सामने आने के बाद इसकी चौतरफ़ा आलोचना हुई थी. ग़ाज़ियाबाद से कांग्रेसी उम्मीदवार राज बब्बर ने भी इसकी निंदा की थी.

हालांकि इमरान मसूद ने भी इस बयान के लिए माफ़ी मांग ली थी. उन्होंने कहा था, मैं मानता हूं, मैंने ग़लती की है और चुनाव के दौरान ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए.

Labels: , , , ,

Vasundhra raje hate speech

राजस्थान की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने आज विवादित बयान दिया। यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के एक भड़काऊ बयान के जवाब में वसुंधरा ने कहा, चुनाव बाद देखते हैं किसके टुकड़े होते हैं।

मालूम हो, सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे मसूद ने बीते दिनों भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी देते हुए एक रैली में कहा, मोदी की बोटी-बोटी कट देंगे, छोटी-छोटी करके।

इसके जवाब में वसुंधरा ने आज यह भड़काऊ बयान दिया। कांग्रेस ने वसुंधरा के बयान की निंदा की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, भाजपा को क्या हो गया है। वसुंधरा काफी वरिष्ठ नेता हैं। उनके मुंह से ऐसा बयान शोभा नहीं देता।

क्या कहा था मसूद ने

मसूद ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था, नरेंद्र मोदी से कौन लड़ेगा? हम लड़ेंगे जो ठोक के जवाब देना जानते हैं...वो गुजरात समझ रहा है...4 फीसद मुसलमान हैं गुजरात में और यहां (सहारनपुर में) 42 फीसद मुससलमान हैं। उसकी बोटी-बोटी काट देंगे...छोटी-छोटी।

हालांकि बाद में मसूद को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है।

Labels: , , , ,

Analysis azam urges bukhari to reconsider his support to congress

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी से अनुरोध किया है कि वह कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा को वापस लें। आजम खान ने कहा कि बुखारी की इस अपील से मुस्लिम मतों का विभाजन होगा।

आजम ने कहा कि बुखारी के हार की डर से बदहवास कांग्रेस के पक्ष में समर्थन करने की घोषणा से मुस्लिम मतों का विभाजन होगा और इससे भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने मुस्लिम मतों के विभाजन को रोकने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। आजम ने कहा कि मौजूदा हालात में देश की सत्ता सांप्रदायिक ताकतों के हाथों में जाने की आशंका है। इस लिए मैं इमाम से अनुरोध करता हूं कि वह गंभीरता से अपने फैसले पर विचार करें और इस तरह की कोई अपील न करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों में इमाम का महत्वपूर्ण स्थान है, उन्हें ऐसा संदेश देना चाहिए जिससे देश मजबूत हो।

Labels: , , ,

Bukhari likely to announce support to congress

जामा मस्जिद के शाही इमाम 34 साल बाद फिर मुसलमानों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करेंगे। जुमे की नमाज के बाद उनकी अपील की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 1980 के लोकसभा चुनाव के दौरान मौजूदा शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के पिता स्वर्गीय अब्दुला बुखारी ने इंदिरा गांधी को वोट देने की अपील की थी। दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ही शाही इमाम के कांग्रेस के साथ जाने का रास्ता साफ हो गया था।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कांग्रेस को समर्थन की अपील के साथ ही शाही इमाम इस पर मुस्लिम समुदाय के भीतर और बाहर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब भी देंगे। चुनाव के लिए बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी इन सवालों के जवाब को अंतिम रूप देने में जुटी है।

दरअसल, शाही इमाम के भाई याह्यंा बुखारी कांग्रेस के साथ जाने का मुखर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इससे बेफिक्र शाही इमाम शुक्रवार को जामा मसजिद से कांग्रेस के समर्थन का एलान करेंगे।

इस दौरान वह समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधेंगे। खासतौर से नरेंद्र मोदी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच पक रही खिचड़ी पर भी प्रहार करेंगे कि गुजरात की तरह ही मुजफ्फरनगर में भी दंगे इसी मिलीभगत का परिणाम हैं। दो साल पहले विधानसभा चुनाव में सपा का समर्थन करने वाले शाही इमाम मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से ही अखिलेश सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाही इमाम के सहारे कांग्रेस मतदान से ठीक पहले खासतौर पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों और उत्तर प्रदेश में 21 सीटें जीतने में कांग्रेस को मिले मुसलमानों के समर्थन को अहम माना जाता है। लेकिन, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दयनीय प्रदर्शन के बाद भाजपा को रोकने के लिए मुसलमानों के आप के साथ जाने का खतरा बढ़ गया था। साथ ही उत्तर प्रदेश में सपा को सबक सिखाने के लिए मुसलमानों के बसपा के पक्ष में जाने की आशंका थी।

वैसे शाही इमाम की अपील के बाद मुसलमान कांग्रेस को कितना समर्थन करते हैं, इसका पता तो चुनाव नतीजे आने पर ही चलेगा।

सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी कांग्रेस : याह्या बुखारी

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। इस लोकसभा चुनाव ने जामा मस्जिद के शाही इमाम के परिवार में दूरियां बढ़ा दी हैं। जहां शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं उनके छोटे भाई याह्यंा बुखारी ने कांग्रेस को सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी करार दिया है। बकौल याह्यंा, 'मुसलमान कहते हैं कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है लेकिन वे सामने से हमला करते हैं जबकि कांग्रेस पीछे से वार करती है।'

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में याह्यंा ने कहा कि कांग्रेस भरोसे के काबिल नहीं है। यदि मुस्लिमों ने कांग्रेस को वोट दिया तो उन्हें पछताना पड़ेगा। इंदिरा गांधी के समय में फिर भी राजनीति में सच्चे और ईमानदार लोग शामिल थे। जामा मस्जिद यूनाइटेड फोरम के अध्यख याह्या ने बुखारी के सोनिया गांधी से मिलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जामा मस्जिद के शाही इमाम की यह परंपरा रही है कि वह किसी को समर्थन देने के लिए उसके पास नहीं जाता है।

Labels: , , ,

Syed ahmed bukhari support to congress

कभी बसपा तो कभी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन का मन बनाते रहे जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी आखिरकार कांग्रेस के पाले में खड़े दिखेंगे। मौजूदा सियासी माहौल में कांग्रेस से पुराने गिले-शिकवे भुलाते हुए बुखारी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर बहुत जल्द सत्ताधारी दल के पक्ष में मुस्लिमों से वोट करने की अपील जारी करेंगे।

चौतरफा चल रहे विपरीत माहौल में कांग्रेस को इस घटनाक्रम से चुनावों में मुस्लिमों का समर्थन मिलने की उम्मीदें बढ़ चली हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव शुक्ल की सोमवार को इमाम के आवास पर एक घंटे तक गुफ्तगू हुई। इस दौरान सियासी मसलों को देखने वाली बुखारी की 11 सदस्यीय समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

बैठक के बाद तय हुआ कि सैय्यद बुखारी की जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी। इसके बाद वह समर्थन का एलान कर देंगे। इससे पहले बुखारी की 11 सदस्यीय समिति की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से हो चुकी थी।

इससे पहले तक बुखारी ने मुस्लिमों के लिए काम करने वाले दलों को मुद्दों के आधार पर समर्थन देने को कहा था। उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में वह सपा के साथ थे, लेकिन इस दफा प्रदेश की सरकार से नाराजगी के चलते दूसरे विकल्प देख रहे थे।

इस कड़ी में बसपा ने भी उनसे संपर्क किया था और तृणमूल कांग्रेस से भी उनकी टीम संपर्क में थी। बुखारी की टीम पश्चिम बंगाल का दौरा कर भी आई थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों अहमद पटेल के साथ हुई उनकी टीम की मुलाकात के बाद माहौल बदला।

सोमवार को राजीव शुक्ला और बुखारी की मुलाकात के बाद बात पक्की बताई जा रही है। बुखारी और उनकी टीम के साथ शुक्ला की एक घंटे तक बैठक चली। इसमें मुस्लिम तबके की शिकायतें गिनाई गईं। बुखारी की सबसे बड़ी शिकायत थी कि कांग्रेस वादे के बावजूद सांप्रदायिक हिंसा निरोधी विधेयक पारित नहीं करा सकी।

इसके अलावा मुस्लिमों की गिरफ्तारी नहीं रुकी और मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने का वादा भी नहीं पूरा हुआ। बुखारी ने ये शर्तें रखीं और कहा कि अगर सरकार इन मसलों पर गंभीरता से अमल करने का वादा करे तो वह समर्थन देंगे।

शुक्ला ने हुकूमत के सामने ये मांगें पूरी न होने की मजबूरियां बताईं। धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने के नाम पर वह बुखारी को कांग्रेस के पाले में खड़ा करने में सफल रहे। दिल्ली में प्रेसवार्ता करने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिमों के बीच शाही इमाम कांग्रेस के पक्ष में अपील जारी करेंगे।

Labels: , , , ,

Friday, April 4, 2014

BJP levels 9 charges against Congress in its chargesheet, says UPA most corrupt

While the Bharatiya Janata Party is yet to release its manifesto for the 2014 Lok Sabha elections, the party on Friday issued a chargesheet against the Congress, accusing the UPA government of being the most corrupt since Independence. The chargesheet lists down the BJP's nine allegations against the UPA during its tenure at the Centre.

The first charge levelled by the BJP on the Congress is devaluing the Prime Minister's Office. "The UPA has compromised the dignity of the PM's office. Sonia Gandhi and Rahul Gandhi have devalued the PM's post as the PM acted more as a CEO of a company," said BJP spokesperson Ravi Shankar Prasad.

The second charge levelled by the BJP is 'destruction of the Indian economy across all sectors'.

In the third charge, 'endless saga of scams', the BJP has said that a majority of the scams under the UPA rule amounted to more than Rs 10,000 crore. "The 2G spectrum, CWG, coal scam, Air India purchase scam are amongst the 21 scams mentioned. The UPA was not willing to seriously investigate any scam if there was no pressure from us and the media," Prasad said.

The fourth charge, the BJP said, was 'challenge to national security'. "There have been more than 500 incidents of border violation by China and Pakistan in the past one year," Prasad said.

The BJP also added 'faulty foreign policy' and 'neglecting the development of Northeast' in its list of charges against the UPA government. The seventh charge levelled is 'failure in education and healthcare'. 


From ibnlive News

Labels: , , ,