Wednesday, May 7, 2014

Priyankas emotional blows on modis bombing

अमेठी के सियासी गढ़ में नरेंद्र मोदी की सियासी बमबारी के बाद नुकसान की भरपाई के लिए आगे आई प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक कार्ड चला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में अपना सघन प्रचार पूरा कर वापसी से पहले प्रियंका ने कहा कि अमेठी को बदनाम करने के प्रयासों से हमारा दिल दुखता है।

प्रियंका ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पिछले दिनों हमारे क्षेत्र में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने कई तरह के दुष्प्रचार किए हैं। अमेठी के बारे में देश भर में इन दलों ने नकारात्मक प्रचार किया है। ये लोग आपके व मेरे परिवार के बीच मौजूद भावनात्मक रिश्ते को कभी नहीं समझ पाएंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं से रूबरू प्रियंका ने कहा कि इलाके में जितना भी विकास हुआ है वो मेरे परिवार व आप लोगों के प्रेम व समर्थन की प्रेरणा से हुआ है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी के मतदाताओं ने देश को दिशा दिखाई है। देश भर में अमेठी से ही एलान हुआ है कि राजनीति का मकसद सेवा, समर्पण व विकास होता है।

महत्वपूर्ण है कि अमेठी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इलाके में विकास को लेकर गांधी परिवार पर काफी तीर चलाए थे। मोदी ने अमेठी में भूलभूत सुविधाओं की गैर-मौजूदगी को मुद्दा बनाते हुए मतदाताओं से परिवर्तन की अपील की थी। मोदी ने यह भी कहा था कि गांधी परिवार के लोग अमेठी के गांवों के नाम भी बता सकने में असमर्थ हैं।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home