Thursday, March 27, 2014

SP, BSP, Cong will be losers as Kejriwal takes on Modi

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और आप के अरविंद केजरीवाल के बीच होने जा रहे मुकाबले पर पूरे देश की नजर है। हालांकि यहां से चुनाव लड़ने जा रहे अन्य दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मुकाबले की वजह से समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस की हार पहले ही तय हो गई है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले की वजह से मतों का जबरदस्त तरीके से ध्रुवीकरण होगा। मुसलिम मतदाताओं का झुकाव उस दल के साथ होगा जो मोदी को सबसे जोरदार तरीके से टक्कर देने में सक्षम होगा। आप के सूत्रों के मुताबिक इस मुकाबले की वजह से उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत दो पार्टियां सपा और बसपा सहित कांग्रेस की हार पहले से ही तय हो गई है।

आप का मानना है कि मुजफ्फरनगर दंगे का भी इसपर काफी असर होगा। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का समर्थन आप को मिलेगा। उधर, भाजपा भी जानती है कि लोकसभा की सबसे अधिक सीटें उत्तर प्रदेश में है, अगर पार्टी को यहां से अधिक से अधिक सीटें जीतनी है तो मोदी को प्रदेश में किसी सीट से लड़ना होगा, इसका जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही पड़ोसी राज्य की सीटों पर भी इसका व्यापक असर होगा।

उधर, आप की नजर भी प्रदेश में वोट के बड़े हिस्से पर है। केजरीवाल के मोदी से मुकाबले से आप को इसका फायदा होगा। अल्पसंख्यक समुदाय का झुकाव आप की तरफ होगा। आप का मानना है कि पार्टी की इस कदम का फायदा उन्हें अन्य राज्यों में भी मिलेगा जैसे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में जहां आप का काफी प्रभाव है।

Labels: , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home