Tuesday, April 1, 2014

Rahul reject modi development model of gujarat

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर में तूफानी प्रचार पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के पार्टी प्रभारी हरी प्रसाद के साथ झारखंड के गोडा पहुंच गए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा पीएम पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा देश में गुजरात मॉडल नहीं चलेगा।

आगामी लोकसभा चुनाव में यूपीए-3 को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए राहुल ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो हम महिलाओं को आरक्षण देंगे। बता दें कि गोडा सीट से कांग्रेस के फुरकन अंसारी चुनाव मैदान में हैं।

गौरतलब है कि आज राहुल बिहार के औरंगाबाद समेत कई अन्य जगहों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि इस रैली में राष्ट्रीय जनता दल [राजद] अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस रैली में शिरकत नहीं करेंगे। लालू ने साफ किया है कि बिहार में इस सप्ताह सोनिया और राहुल की होने वाली सभाओं में उनके जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

राहुल मंगलवार को औरंगाबाद में पार्टी प्रत्याशी निखिल कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं सोनिया तीन अप्रैल को सासाराम में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सासाराम से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

लालू ने मीडिया से बात करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस और राजद के नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, इसमें यह जरूरी नहीं है कि दोनों दलों के नेता एक साथ शामिल ही हों। राहुल और सोनिया पूरे देश में दौरा कर रहे हैं। लालू ने कहा कि बिहार में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि चुनावी तालमेल के तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से राजद 27 सीटों पर जबकि कांग्रेस 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Labels: , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home