Sabir alis bjp membership may be cancelled
जदयू से निकाले जाने के बाद भाजपा में शामिल हुए साबिर अली की सदस्यता शनिवार को रद्द कर दी गई। गौरतलब है कि भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद जेडीयू से निकाले गए साबिर अली को भाजपा में शामिल करने के बाद तूफान मच गया था। मुख्तार अब्बास नकवी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया। इसके अलावा आरएसएस ने भी पार्टी नेतृत्व से कह दिया है कि साबिर अली की सदस्यता रद की जाए।साबिर अली ने भी भाजपा की सदस्यता हासिल करने के बाद उठे विवादों के बाद बिहार के भाजपा प्रभारी धमर्ेंद्र प्रधान को खत लिखकर आग्रह किया था कि उनकी सदस्यता फिलहाल होल्ड पर रखी जाए। साबिर ने कहा कि एक कमेटी बनाकर उनकी जांच करा ली जाए और वह बेदाग साबित होने तक इंतजार करेंगे। साबिर अली ने यह भी कहा है कि अगर वे दोषी पाए गए तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे। उधर मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने जिस ट्वीट में साबिर अली को भटकल का दोस्त बताया था, उसे हटा लिया है।
कर्नाटक में श्रीराम सेना के विवादित नेता प्रमोद मुथालिक को शामिल कराकर फजीहत झेल चुकी पार्टी साबिर अली को लेकर घिर गई थी। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने सार्वजनिक विरोध जताते हुए स्पष्ट कर दिया कि साबिर को बाहर का रास्ता दिखाना ही पड़ेगा। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि आतंकी भटकल और दाऊद इब्राहिम से उसके रिश्ते रहे हैं।
Source: Election News 2014
Labels: Lok Sabha Election News 2014, Lok Sabha Election News India, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, lok sabha elections 2014 opinion poll, Lok Sabha Polls 2014

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home