Saturday, March 29, 2014

Development model is better than gujarat akhilesh

सिकंदराबाद में आयोजित चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि जितना विकास सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में कराया है, कम समय में उतना रिकार्ड विकास किसी और ने नहीं कराया है।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग गुजरात के विकास मॉडल की बात कर रहे हैं, वे भ्रमित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास का मॉडल गुजरात से बेहतर है। अपने 20 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने किसी भी पार्टी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। लेकिन प्रकारांतर से मोदी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से करीब 12.16 बजे सिकंदराबाद पहुंचे थे। संबोधन समाप्त करने के बाद वह बड़ौत के लिए रवाना हो गए।

Labels: , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home