Jaswant singh attacks on BJP
न्यूज एजेंसी पीटीआइ को दिए गए विशेष साक्षात्कार में 76 वर्षीय जसवंत सिंह ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधा। कहा- 'मैंने पार्टी को उनके अध्यक्ष बनने को लेकर चेतावनी दी थी और यह भी कहा था कि भाजपा को उनके निर्णय का खामियाजा उठाना पड़ेगा।' भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और भैरोसिंह शेखावत ने जो मूल्य स्थापित किए थे, पार्टी अब पूरी तरह उससे विमुख हो गई है। अब यहां सफलता पाने के लिए न स्वीकार किए जा सकने वाले शॉर्ट कट अपनाए जा रहे हैं।
पढ़ें: भाजपा ने नहीं साधा संपर्क, डटे रहेंगे जसवंत
भाजपा द्वारा नमो मंत्र गढ़ने और पार्टी के ऊपर व्यक्तियों की स्तुति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जसवंत सिंह ने कहा कि 'हमें इसका सार समझना चाहिए। व्यक्ति अस्थाई होते हैं। ऐसे राजनीतिक दल, जिनकी इच्छा देश की सेवा करना है, को व्यक्तियों का दास नहीं बनना चाहिए।' इस सवाल पर कि क्या भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा चुनाव से पहले ही कर देना अच्छा फैसला था, उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा और भारत भुगतेगा। ज्ञात हो कि जसवंत सिंह को शनिवार देर रात भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। बाड़मेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम वापस लेने से इन्कार करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। भाजपा ने यहां से सोनाराम चौधरी को टिकट दे दिया है।
मिला मुलायम का सहारा
जयपुर। भाजपा से निकाले जाने के बाद जसवंत सिंह को सपा मुखिया मुलायम सिंह का सहारा मिल गया है। मुलायम ने उनसे फोन पर बातचीत कर चुनाव में समर्थन का आश्वासन दिया है। सपा की राजस्थान इकाई को भी जसवंत की मदद करने के लिए कहा गया है। मुलायम सिंह उनके चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान भी आ सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी उनके समर्थन में यहां आने की चर्चा है। इस बीच भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह भी सीकर लोकसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।
यह मोदी का विध्वंसकारी प्रभाव : कांग्रेस
दिल्ली। कांग्रेस ने जसवंत सिंह को भाजपा से निकाले जाने की घटना को नरेंद्र मोदी के विध्वंसक प्रभाव का संकेत करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी आगे मोदी की वजह से भाजपा में और टूट-फूट होगी। पहली झलक तो दिख ही गई है।
Source: Lok Sabha Election News 2014
Labels: election news 2014, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, lok sabha elections 2014 opinion poll, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home