Modi in rush to take over PM's post, says Pawar
नासिक में कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि भाजपा को छोड़ कर किसी दल ने चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में ऐसी परंपरा नहीं रही है। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जाने के बावजूद मोदी पीएम बनने की जल्दी में हैं।
मोदी के विकास के दावों की आलोचना करते हुए पवार ने कहा कि गुजरात के विकास का दावा झूठा है। इसके लिए आंकड़ों को गलत तरीके से पेश किया गया है। पवार ने कहा कि यूपीए सरकार को जनता का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि हर आपदा के समय हम किसानों सहित जनता के साथ खड़े रहे हैं और उनकी हर तरह से मदद की है।
गौरतलब है कि पवार का मोदी पर स्टैंड समय समय पर बदलता रहता है। कभी वह मोदी की प्रसंशा करते हैं तो कभी उनकी आलोचना। इस वजह से वह अपने विरोधियों के निशाने पर भी रहे हैं।
Source: Election News 2014
Labels: Lok Sabha Election News India, Lok Sabha Elections 2014 Candidates, lok sabha elections 2014 opinion poll, Lok Sabha Elections 2014 Prediction, lok sabha elections 2014 schedule, Lok Sabha Polls 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home