AAP got 1 Million of donation in a day
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ काशी से चुनाव लड़ने का मन बना चुके आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब चुनाव लड़ने के लिए लोगों से दान मांगा तो पार्टी को एक ही दिन में एक करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने 200 करोड़ रुपये चंदे के रूप में एकत्रित होने का अनुमान लगाया था। मगर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक पार्टी की झोली में कुल चंदा 17,41,74,117 रुपये ही आया है।
पार्टी के नेता पंकज गुप्ता के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार शाम तक के समय को मिलाकर पार्टी के पास एक करोड़ रुपये का चंदा आ गया है। इसमें हांगकांग निवासी गणेश रमानी ने पार्टी को सबसे बड़ी रकम 62.03 लाख रुपये चंदे के रूप में दी है। गुप्ता की मानें तो यह आप समर्थकों का मोदी का जवाब है।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक चंदे के रूप में 33,20,126 रुपये आए हैं। यह 892 लोगों ने दिए हैं। एक दिन में मिले कुल चंदे में दिल्ली का हिस्सा देखते हुए पता चलता है कि दिल्ली में आप पार्टी के भले ही अधिक समर्थक हैं, लेकिन चंदा सबसे अधिक महाराष्ट्र के लोगों से मिला है। पार्टी को मिले इस चंदे में सबसे ज्यादा 21.5 फीसद महाराष्ट्र से है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां से 21.3 फीसद चंदा आया है।
Source: Lok Sabha Elections 2014 Schedule

Labels: Lok Sabha Elections 2014, lok sabha elections 2014 dates, Lok Sabha Eletions 2014 News Headlines, News Headlines on Lok sabha Polls 2014, News Headlines on LS Polls 2014
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home